फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BSP leader's son on the strength of the bike pistol robbed in broad daylight

बसपा नेता के पुत्र से दिनदहाड़े तमंचे के बल पर बाइक लूटी

Sun, 07 Feb 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 07 Feb 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
BSP leader's son on the strength of the bike pistol robbed in broad daylight
मित्र के घर जा रहे बाइक सवार बसपा के आगरा मंडल कॉर्डिनेटर के पुत्र से बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। वारदात से पूर्व बदमाशों ने होटल पर भी लूट की थी। घटना की जानकारी पर बसपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला करन सिंह निवासी बसपा के आगरा मंडल कॉर्डिनेटर डा. ज्ञान सिंह का पुत्र आशीष रविवार शाम करीब छह बजे बाइक से हनुमानगढ़ होता हुआ अपने मित्र के घर जा रहा था। कैला देवी मंदिर के समीप किशोर के होटल से लूट कर भाग रहे बदमाशों ने आशीष पर तमंचा तान दिया और उसकी बाइक लूटकर भाग खड़े हुए। आशीष के शोरगुल करने पर लोग एकत्रित हो गए। इधर, जानकारी पर डा. ज्ञान सिंह, बसपा जिलाध्यक्ष चौधरी सालिगराम, हेमंत प्रताप सिंह, लोकेश कुमार, ब्रजेश वरुण, टीटू प्रधान सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं सूचना पर कोतवाल उत्तर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू की। उधर, थाना उत्तर पहुंचे बसपा नेताओं ने घटना का विरोध करते हुए पुलिस को लूट की तहरीर दी है। कोतवाल उत्तर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed