फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BSF jawan of firozabad martyred in chhasttisgarh

अपने लाल का शव देख आंसुओं के सैलाब में डूबा गांव, हर आंख हुई नम

Tue, 26 Dec 2017 06:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Tue, 26 Dec 2017 06:38 AM IST
विज्ञापन
BSF jawan of firozabad martyred in chhasttisgarh
शहीद जयसिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित सीमा सुरक्षा बल कंपनी आठ में तैनात जवान जयसिंह यादव उर्फ मुन्ना का पार्थिव शरीर सोमवार को फिरोजाबाद के गांव नगला चित्तर पहुंचा तो लाड़ले के अंतिम दर्शन को भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन


सेना के जवानों ने सलामी दी। भाई ने जैसे ही मुखाग्नि दी तो जब तक सूरज चांद रहेगा, जयसिंह तेरा नाम रहेगा नारे गूंजने लगे। ग्रामीणों ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। एका नगर पंचायत के मजरा नगला चित्तर निवासी जरमन सिंह यादव के चार बेटे हैं। सबसे छोटा बेटा जय सिंह उर्फ मुन्ना सीमा सुरक्षा बल में 2009 में तैनात था। 
विज्ञापन


आठ दिसंबर को 15 दिन के अवकाश पर घर आया था। छुट्टी के बाद 22 दिसंबर को ड्यूटी पर पहुंचा था। छत्तीसगढ़ से आए हेड कांस्टेबिल खजान सिंह राना ने बताया कि छुट्टी से वापस आते ही जयसिंह की हालत खराब हो गई थी। उपचार के लिए दुर्ग स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता जरमन सिंह एवं मां सरला देवी जवान बेटे की मौत से बिलख रहे थे। पत्नी वंदना सिंह एवं भाइयों का हाल बेहाल था। ग्रामीण एवं रिश्तेदार महिलाएं ढांढस बंधा रहे थे। बड़े भाई सुशील ने मुखाग्नि दी। मैनपुरी सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, एका चेयरमैन मायादेवी, सपा जिला महासचिव शिव प्रताप यादव, गुड्डू यादव, पूर्व विधायक रामप्रकाश यादव समेत अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed