{"_id":"6133bc228ebc3eb7343a0d1c","slug":"bsc-student-raped-blackmailed-by-making-clippings-firozabad-news-agr5063637153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म, क्लीपिंग बना की करता रहा ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी की छात्रा से दुष्कर्म, क्लीपिंग बना की करता रहा ब्लैकमेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। इटावा के जसवंत नगर थाना क्षेत्र के गांव की बीएससी की छात्रा को रहचटी निवासी युवक ने प्रेमजाल में फंसा लिया। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी क्लीपिंग बना ली। क्लीपिंग दिखाकर आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर मनमानी करता रहा। छात्रा ने विरोध किया तो अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। आरोपी ने उसके भाइयों को भी मारने की धमकी दी।
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र स्थित एक महाविद्यालय में इटावा के जसवंत नगर क्षेत्र की छात्रा बीएससी में पढ़ती है। पढ़ाई के दौरान ही रहचटी निवासी विकास कुमार के उसकी दोस्ती हो गई। आरोप है कि एक दिन विकास उसे अपने साथ ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विकास ने छात्रा की अश्लील क्लीपिंग बना ली और उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोप है कि पौ जुलाई 2020 को युवक ने छात्रा को शिकोहाबाद बुलाया और जबरन आगरा ले गया।
यहां कुछ लोगों ने शपथपत्र बनाया और अन्य कोरे कागजों पर धोखाधड़ी से हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद उसे अपने घर ले आया और शारीरिक संबंध बनाए। किसी तरह छात्रा उसके चंगुल से निकल कर घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। आरोप है कि युवक ने उसके फोटो और वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर विकास कुमार निवासी एटा रोड रहचटी, उसकी बहन प्रिया और प्रभा, मामा सतीश, बनवारी निवासी साईयान खेरागढ़ आगरा और आलोक यादव राहतपुर सिरसागंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।