{"_id":"595565214f1c1b5a1b8b4621","slug":"brothers-in-law-shave-woman-s-head-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर पीटा और फिर मुंडवा दिया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बंधक बनाकर पीटा और फिर मुंडवा दिया सिर
ब्यूरो/ अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद के टूंडला की रहने वाली एक महिला के साथ उसके ससुरालीजनों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। महिला बीते सात महीने से आगरा में अपनी बहन के घर रह रही। उसके जेठ जबरन आगरा से टूंडला ले आए। यहां महिला को उसके बच्चों सहित बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी पिटाई भी की। इतना ही नहीं महिला के ससुरालीजों ने उसका सिर भी मुंडवा दिया।
बताया गया है कि टूंडला के शिवपुरी निवासी आसमां बेगम का पति मोहम्मद सलाउद्दीन सात महीने पहले ही घर छोड़कर चला गया था। उसके बाद से आसमां अपनी बहन के घर आगरा में आकर रहने लगीं। आसमां का आरोप है कि ससुरालीजनों से उसे जान का खतरा है। इसलिए वह उनके बार बार लेने आने पर भी नहीं गई।
आरोप है कि गुरूवार दोपहर को करीब दो बजे आसमां के दो जेठ बॉबी और असफाक आगरा आए और जबरन उसे अपने साथ टूंडला ले गए। आसमां के विरोध करने पर उसकी पिटाई की और टूंडला में दोनों बच्चों के साथ कमरे में बंद कर दिया। बंधक बनाने के साथ आरोपियों ने महिला का सिर भी मुंडवा दिया।
विज्ञापन
गुरूवार को आसमां ने जैसे तैसे रात 12 बजे 100 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही टूंडला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आसमां को आजाद कराकर थाने ले आई। बॉबी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

अपने साथ रखना चाहता है जेठ
आसमां का कहना है कि उसके जेठ उसे अपने साथ रखना चाहते हैं लेकिन आसमां अपने दो बच्चों के साथ अलग रहना चाहती है। आसमां ने बताया कि ससुराल में उसका उत्पीड़न किया जाता है व ससुरालीजनों से उसे जान का खतरा है। पुलिस ने रात को उसकी पहचान वाली महिला के हवाले कर दिया। शुक्रवार को महिला का मेडिकल कराया जाएगा। एसओ टूंडला का कहना है कि आसमां के ससुरालीजनों ने भी आसमां पर आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामले की जांच अभी जारी है।