फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Brothers clashed over possession of land, case registered

Firozabad News: जमीन पर कब्जे को लेकर भाइयों में चले लाठी-डंडे, मामला दर्ज

Sun, 23 Apr 2023 04:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 04:06 PM IST
विज्ञापन
Brothers clashed over possession of land, case registered
जमीन पर कब्जे को लेकर भाइयों में चले लाठी-डंडे, मामला दर्ज
विज्ञापन

जसराना। थाना जसराना क्षेत्र के गांव कोडरी पलिया में जमीन के विवाद में सगे भाइयों में जमकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान चले लाठी डंडे में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरा पक्ष भी पिटाई लगाने का आरोप लगा रहा है।

थाना जसराना के गांव कोडरी पलिया निवासी सगे भाई चंद्रपाल एवं इंद्रपाल के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि चंद्रपाल पक्ष ने जमीन पर कब्जा करने एवं सरकारी नल को उखाड़ने की धमकी दी। जिसको लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगी। इस दौरान दोनों पक्षों से लोग एकत्रित हुए और लाठी डंडे चलने लगे। मारपीट की घटना में इंद्रपाल के साथ उसकी पत्नी एवं पुत्री घायल हो गए। इंद्रपाल निवासी कोडरी पलिया ने गांव के ही चंद्रपाल, प्रदीप, संदीप, कुलदीप, दीपक, मोहरवन, मोहन उर्फ मोनू के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed