{"_id":"62225c026165b504964433e9","slug":"brother-s-meaning-arose-before-sister-s-doli-firozabad-news-agr5260857145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी
विज्ञापन
जसराना- मृतक रॉकी का फाइल फोटो
- फोटो : FIROZABAD
जसराना। थाना जसराना के गांव नगला नथुआ में शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल र्गइं जब सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। किशोर का अंतिम संस्कार करने के बाद परिजन ने उसकी बहन को गमगीन माहौल में विदा किया। जहां शहनाई बजनी थी वहां मातम छाया हुआ था।
थाना जसराना के गांव नगला नथुआ निवासी रामब्रेश की पुत्री की शादी शुक्रवार को हुई। शादी से पहले बृहस्पतिवार की शाम को एक सूचना ने परिवार पर ब्रजपात कर दिया। रामब्रेश के छोटे भाई गिरीश के पुत्र नीलेश उर्फ रॉकी की जसराना घिरोर मार्ग के नगला गंगे के पास अज्ञात वाहन के रौंदने से मौत हो गई थी। जबकि उसका साथी सुरजीत गंभीर रुप से घायल हो गया है। शादी की तैयारियों को छोड़ परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजन को सौंप दिया। रॉकी के शव का अंतिम संस्कार करने के बाद गमगीन माहौल में उसकी बहन ने सात फेरे लिए। शादी की खुशियां मातम में बदली रहीं।