फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bright sunshine in the afternoon, storm in the evening

Firozabad News: दोपहर में निकली तेज धूप, शाम को आंधी

Sat, 17 May 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 17 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bright sunshine in the afternoon, storm in the evening
शनिवार को आई आंधी के  साथ छाए घने बादल। संवाद।
फिरोजाबाद। मौसम लगातार रंगत बदल रहा है। शनिवार सुबह बादल छाए तो दोपहर में आसमान से आग बरसी। फिर शाम करीब पांच बजे आंधी ने जीवन की रफ्तार रोक दी। ऐसे मौसम के बीच तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जिले में पिछले कई दिन से बादल छाने, आंधी आने के साथ भीषण गर्मी पड़ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को आई तेज आंधी के बीच जगह-जगह पेड़, बिजली के खंभे, बैनर व होर्डिंग आदि गिर गए। इस दौरान आम की फसल को भी नुकसान हुआ। पूरी रात छाए रहे और शनिवार सुबह भी बादल छा गए। इसके बाद धूप तेज हो गई और दोपहर के समय आसमान से आग बरसी। इस बीच लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और इससे बचाव के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाए।
विज्ञापन

वहीं, करीब पांच बजे अचानक फिर मौसम ने करवट बदली और आंधी संग बारिश शुरू हो गई, जो कहीं अधिक तो कहीं कम हुई। करीब 30 से 40 मिनट के बाद फिर मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। इस दौरान लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मौसम के बीच शनिवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। आद्रता 35 और हवा की गति दिन में 13 किलोमीटर प्रति घंटे और आंधी आने पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चली। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ओमकार सिंह का कहना है कि अभी बादल छाने के साथ आंधी-बारिश का अनुमान लगातार बन रहा है। तापमान में भी और इजाफा होने का अनुमान है। ऐसा मौसम आगामी कई दिन तक बना रहने की संभावना है। रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed