{"_id":"5f00b88d8ebc3e42f31aeb5d","slug":"bridge-firozabad-news-agr449057428","type":"story","status":"publish","title_hn":"दतौजी खुर्द और दतौजी कलां के बीच एक करोड़ बीस लाख की लागत से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दतौजी खुर्द और दतौजी कलां के बीच एक करोड़ बीस लाख की लागत से बनेगा पुल
विज्ञापन
पुल निर्माण के आधारशिला कार्यक्रम में विधायक और भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। दतौजी खुर्द और दतौजी कलां के बीच गंदा नाले के ऊपर पुल निर्माण के लिए शासन से एक करोड़ बीस लाख रुपये की धनराशि मंजूर हो गई है। पुल निर्माण की आधारशिला सदर विधायक मनीष असीजा ने रखी। यह पुल लाइनपार क्षेत्र और यमुना किनारे के करीब 16 गांवों की पचास हजार से अधिक आबादी को मुख्य मार्ग से जोड़ेगा।
दतौजी खुर्द और दतौजी कलां के बीच बड़ा नाला बहता है। दोनों साइड से नाला गिरने के कारण बीच में खादर जैसी स्थिति बन गई है। यहां यमुना की खदरों में स्थित दोनों गांवों की तलहटी होने के कारण दोनों और काफी ढलान है बीच में गंदा नाला है। बरसात में दोनों ओर के गांवों का संपर्क टूट जाता है। ऐसे में यहां काफी समय से पुल निर्माण की मांग चल रही थी। सदर विधायक मनीष असीजा ने शासन को प्रस्ताव भेजा था।
अब इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। शासन की मंजूरी के बाद विधायक ने पुल निर्माण की आधारशिला रखी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन श्याम सिंह वर्मा और संचालन सत्यवीर गुप्ता ने किया। इस दौरान भाजपा के बृजप्रांत मंत्री अश्वनी भारद्वाज, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, रमन जैन, पार्षद राकेश यादव, किशन मुरारी अग्रवाल, मनोज शंखवार, सुनील शर्मा, प्रमोद बघेल, पवन दीक्षित, ज्ञान श्रीवास्तव, आनंद अग्रवाल, वाजिद नूरी, पिंकी चक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इन गांवों को जोड़ेगा पुल
पुल निर्माण से गांव गुदाऊं, दारापुर, बासुदेवपुर, वाहिदपुर, सुजातगढ़, वासुदेवपुर, रूपसपुर, सोफीपुर, नया बांस और दूसरी पट्टी के गांव जोनपुर, गढ़ी तिवारी छतरपुर, तोतलपुर, नगला गिरधारी का नगला, महराई, फतेहाबाद रोड एवं लाइनपार क्षेत्र से जुड़ी बहुत बड़ी आबादी को लाभ होगा। साथ ही दोनों ग्रामों के जुड़ जाने से क्षेत्र के निवासियों को शिक्षा, व्यापार, कृषि चिकित्सा में भी सुधार होगा।
15 फीट ऊंचा बनेगा पुल, दोनों ओर होगी सड़क
विधायक मनीष असीजा ने बताया कि पुल के निर्माण का कार्य एक करोड़ बीस लाख रुपये की लागत से होगा। यह 15 फुट ऊंचा 24 फीट चौड़ा 33 फीट लंबा होगा। साथ ही 400 मीटर दोनों साइड आरसीसी और 16 फुट चौड़ी सड़क बनाने का प्रस्ताव शासन से मंजूर हो गया है।