फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bride refused to marry on wedding stage

UP: 'मैं इससे शादी नहीं करूंगी...' स्टेज पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, चिल्लाने लगी दुल्हन; बैरंग लाैटी बरात

Wed, 23 Apr 2025 09:02 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 23 Apr 2025 09:02 PM IST
सार

बरात लेकर पहुंचे दूल्हे ने ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन भड़क गई। शादी करने से इंकार कर दिया। काफी देर तक मनाने के बाद भी दुल्हन अपने फैसले पर अडिग रही। बाद में बिना दुल्हन के बरात लाैट गई।

विज्ञापन
bride refused to marry on wedding stage
दूल्हा - फोटो : AI Generated

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना में शराब के नशे में धुत दूल्हा बरात लेकर पहुंचा। द्वार पूजा में लड़खड़ाने लगा। दूल्हे को नशे में देखकर दुल्हन भड़क गई और शादी करने से इन्कार कर दिया। काफी मान मनौव्वल भी हुई। दुल्हन का कहना था जो व्यक्ति अपनी शादी में शराब पीकर आया हो ऐसे इंसान के साथ मैं अपनी जिंदगी नहीं गुजार कर सकती। आखिर में बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई।
विज्ञापन


 
Trending Videos

जसराना थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर शाम को जनूगढ़ी कोटला फिरोजाबाद से बरात आई थी। युवती के परिजन ने बरात का स्वागत एवं सत्कार किया। बैंडबाजों के साथ पूरी बरात जमकर नाचते गाते गांव में घूमकर दुल्हन के दरवाजे तक पहुंची। जब अगुवानी की रस्म पूरी हो गई तो दूल्हा स्टेज पर गया और डीजे की धुन पर डांस करने लगा। 

ये भी पढ़ें-UP: मोबाइल तोड़ने पर किशोरी ने दी जान...बेटी के बात करने पर मां को सताता था ये डर, पिता ने भी बना ली थी दूरी
विज्ञापन
विज्ञापन

दूल्हे के लड़खड़ाते कदम से दुल्हन को एहसास हो गया कि उसने शराब पी रखी है। जैसे ही स्टेज पर दुल्हन आई तो भरे स्टेज पर दुल्हन से पानी की डिमांड कर दी। फिर क्या दुल्हन ने सभी के बीच चिल्लाकर कहा कि शराबी दूल्हे से शादी कर अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं कर सकती। उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। 

ये भी पढ़ें-UP: अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने इन चार शब्दों में बयां की ताज की खूबसूरती...देखें ये शानदार तस्वीरें
 
विज्ञापन

युवती के इन्कार करने के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने पंचायत के माध्यम से समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो बरात बिना दुल्हन लिए लौट गई। ग्रामीणों ने दुल्हन के साहस की तारीफ की। वहीं दूसरे दिन बुधवार को युवती की शादी उसके परिजन ने नजदीकी रिश्तेदारी में कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed