फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Breaking the start made on Tirahe Subhash Island

सुभाष तिराहे पर बने आईलैंड को तोड़ने का कार्य शुरू

Sun, 27 Mar 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 27 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Breaking the start made on Tirahe Subhash Island
सुभाष तिराहे पर विकास कार्य कराए जाएंगे
 सुहागनगरी के प्रमुख सुभाष तिराहे की जल्द सूरत बदली नजर आएगी। सुभाष  तिराहे पर बने दोनों आईलैंड को तोड़कर उसका घेरा कम किया जाएगा। कोटला चुंगी पर सर्किल बनाने के साथ नालबंद व रसूलपुर पर बने सेंट्रल बर्ज तोड़कर सड़क को चौड़ा किया जाएगा, जिससे यातायात सुगम हो सके।  
विज्ञापन

शहर के प्रमुख  सुभाष तिराहा, रसूलपुर, जाटवपुरी, नगला बरी, कोटला चुंगी, जलेसर रोड सर्वाधिक भीड़भाड़ वाले चौराहे हैं। यहां अक्सर जाम की गंभीर समस्या रहती है। चौराहों पर अत्यधिक भीड़भाड़ के कारण पैदल राहगीर व वाहन चालक हादसों का शिकार होते हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए जिला व पुलिस प्रशासन गंभीर है। नगर आयुक्त रामऔतार रमन, एसपी सिटी संजीव वाजपेयी के साथ  एनएचआई अफसरों ने सुभाष तिराहे का निरीक्षण कर यातायात सुधार पर मंथन किया। इसके बाद सुभाष तिराहे पर बने आईलैंड को तोड़ने का कार्य शुरू हो गया। सुभाष तिराहे पर बने दोनों आईलैंड तोड़कर घेरा कम  किया जाएगा। इसके अलावा कोटला चुंगी पर  सर्किल बनाने का प्रस्ताव है। सुभाष तिराहे से गांधीपार्क तक सेंट्रल बर्ज तोड़कर नए डिजाइन में बनवाया जाएगा। रसूलपुर व नालबंद चौराहे पर बने  सेंट्रल बर्ज तोड़ सड़क को चौड़ा करने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


सुभाष तिराहे से होगी सुहागनगरी की पहचान
जिला प्रशासन की मंशा सुभाष तिराहे का पूरी तरह कायाकल्प करने की है। सुभाष  तिराहा शहर में आने का मुख्य प्रवेश द्वार है। लोगों को कांचनगरी में आने का एहसास हो, इसके लिए सुभाष तिराहे का सुंदरीकरण कराया जाएगा। यहां वेलकम टू सुहागनगरी के बोर्ड के साथ सुहागनगरी की पहचान कांच की चूड़ी व ग्लास का आकर्षक लाइट से जगमगाता बोर्ड भी लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष तिराहे का पूरी तरह कायाकल्प कराया जाएगा। दोनों आईलैंड तोड़कर पतला किया जाएगा। सुभाष तिराहे के सुंदरीकरण के लिए आगरा के आर्किटेक्ट से डिजाइन बनवाई जा  रही है। डिजाइन मिलने के साथ सुंदरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।
जितेंद्र केन, चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed