फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Boxes will be closed today in the fortunes of 58

आज पेटिकाओं में बंद होगी 58 की किस्मत

Fri, 10 Feb 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Boxes will be closed today in the fortunes of 58
Voter-verified paper audit trail

विज्ञापन
जिले की पांच विधानसभा के 58 प्रत्याशियों का भाग्य 16 लाख 99 हजार 131 मतदाता आज मतदान कर तय करेंगे। इनमें नौ लाख 31881 पुरुष, सात लाख 67 हजार 163 महिलाएं और 87 अन्य हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। प्रशासन ने जिले को चार सुपर जोन, 12 जोन, 147 सेक्टर में बांटते हुए अधिकारी तैनात किए हैं। 1868 बूथ पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले होंगे।
विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए शुक्रवार को तैयारियों को प्रशासन ने फाइनल टच दिया। डीएम राजेश प्रकाश एवं एसएसपी हिमांशु कुमार ने कहा कि सबसे अधिक ध्यान जसराना और सिरसागंज विधानसभा पर होगा। 167 मतदान केद्रों पर वेबकास्टिंग होगी, जिनमें से 102 सिरसागंज के हैं। 117 मतदान केंद्रों पर वीडियो कैमरा लगेंगे, इनमें से 60 जसराना के हैं। 187 मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर और 252 मतदान केंद्रों पर डिजिटल कैमरा, 33 मतदान केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

इधर, शुक्रवार को जिले की सभी बूथों के लिए पोलिंग टीमें रवाना हुई। मतदान के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना एकत्रित करने के लिए विधानसभावार कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। डीएम ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की गई हैं, जिससे पांच से दस मिनट के अंदर हर मतदान केंद्र पर अधिकारी पहुंच सकें। मतदान से पूर्व सुबह छह बजे हर मतदान केंद्र पर मॉकपोल होगा। आदर्श बूथों पर विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed