{"_id":"66c77d13634ed232030a2660","slug":"both-accused-of-e-rickshaw-robbery-arrested-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-131833-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: ई-रिक्शा लूटकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: ई-रिक्शा लूटकांड के दोनों आरोपी गिरफ्तार
Thu, 22 Aug 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। 14 दिन पूर्व चालक को बंधक बनाकर ई-रिक्शा लूटने के मामले में शिकोहाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस लूटकांड का खुलासा करते हुए ई-रिक्शा लूटने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा गया ई-रिक्शा भी पुलिस ने बरामद किया है। न्यायालय से पकड़े गए दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला हैंडल निवासी सौरभ कुमार जो कि ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। 8 अगस्त को सवारी बनकर ई-रिक्शा में बैठे दो बदमाशों ने चालक सौरभ कुमार को आमरी पुलिया के पास बंधक बनाकर खेतों में डाल दिया था और उसका ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए थे। पीड़ित ने इस घटना का मुकदमा थाना शिकोहाबाद में दर्ज कराया था। पुलिस ने इस घटना का मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। शिकोहाबाद पुलिस को इस लूटकांड में बुधवार रात 12:30 बजे बड़ी सफलता हाथ लगी।
मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार एवं उनकी टीम ने लूटकांड के दोनों आरोपियों को मैनपुरी रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास से गिरफ्तार कर लिया। निशानदेही पर पुलिस ने लूटा हुआ ई-रिक्शा भी बरामद किया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने पुलिस को अपना नाम पवन कुमार निवासी मुरैना मध्य प्रदेश एवं सचिन निवासी ऊबटी थाना शिकोहाबाद बताया है। पकड़े गए दोनों बदमाशों को न्यायालय ने जेल भेजा है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों ही बदमाशों ने 14 दिन पहले स्टेशन रोड पर आमरी पुलिया के समीप घटना को अंजाम दिया था।