फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   botal

प्रयास रंग लाया, शराब कंपनियों से मिलने लगे कांच की बोतल के आर्डर

Mon, 18 Apr 2022 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Apr 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
botal
प्रयास रंग लाया, शराब कंपनियों से मिलने लगे कांच की बोतल के आर्डर
विज्ञापन

उद्यमियों की मांग पर सदर विधायक मनीष असीजा ने शासन स्तर पर रखी थी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। प्रदेेश में देसी शराब निर्माता कंपनियों से फिरोजाबाद में निर्मित कांच की बोतल और शीशियों के आर्डर मिलने लगे हैं। उद्यमियों ने इसकी सप्लाई भी शुरू कर दी है। उद्यमियों की मानें तो फिलहाल 50 लाख कांच बोतल व शीशी के आर्डर जारी किए गए हैं।
2022-23 के लिए बनी आबकारी नीति के तहत प्रदेश में देसी शराब यानि यूपीएमएल (यूपी मेड लिकर ) की पैकिंग में शत प्रतिशत कांच बोतल अथवा शीशी का प्रयोग होगा। मंदी की मार से जूझ रही फिरोजाबाद की कांच बोतल इंडस्ट्रीज को पटरी पर लाने के लिये उद्यमियों की मांग पर विधायक सदर मनीष असीजा ने इस बाबत काफी मशक्कत की थी। शासन स्तर पर भी मामला उठाया था। विधानसभा चुुनाव प्रक्रिया और शराब निर्माता कंपनियों द्वारा व्यवसायिक गतिविधि से जुड़े कुछ बिंदुओं पर आपत्ति जताने कारण गत चार-पांच माह से शासनादेश अधर में लटका हुआ था। अब नई आबकारी नीति से जुडे़ शासनादेश के अनुरूप प्रदेश की शराब निर्माता कंपनियों ने देेसी शराब की पैकिंग के लिये फिरोजाबाद की कांच इकाइयों से कांच बोतल और शीशी का आर्डर देकर सप्लाई लेनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

15 इकाइयों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
फिरोजाबाद में कांच बोतल बनाने वाली 15 इंडस्ट्रीज हैं। इन सभी में प्रतिदिन करीब 20 लाख कांच बोतल व अलग-अलग डिजाइन और माप की शीशी तैयार की जाती हैं। नई आबकारी नीति के जरिये कांच बोतल इंडस्ट्रीज में वर्तमान उत्पादन के सापेक्ष प्रतिवर्ष करीब 10 करोड़ बोतल व शीशी का अतिरिक्त उत्पादन होगा। जिससे करीब दो हजार नए कामगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कंपनियों में कांच बोतल सप्लाई का रास्ता साफ
फिरोजाबाद निर्मित कांच बोतल व शीशी की सप्लाई शाहजहांपुर, सिंगरौली,गोरखपुर, रामपुर,उन्नाव, अलीगढ एवं काशीपुर आदि में होगी।कांच बोतल इंडस्ट्रीज संचालकों की मानें तो फिलहाल इंडियन ग्लाइकोल काशीपुर, रेड को वाइन रामपुर और बेब लिकर अलीगढ़ द्वारा शुरूआती दौर में 50 लाख कांच बोतल व शीशी के आर्डर जारी किए गए हैं।
-----
उद्योगपति बोले, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
- प्लास्टिक पैकिंग में शराब की बिक्री जन स्वास्थ्य के लिये हानिकारक होने के साथ ही राजस्व चोरी का भी बड़ा कारण थी। नई आबकारी नीति के माध्यम से शासन को मिलने राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी। कामगारों को रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

- राजकुमार मित्तल अध्यक्ष यूपीजीएमएम
देसी शराब की पैकिंग में कांच बोतल का इस्तेमाल संबंधी शासनादेश फिरोजाबाद की कांच इंडस्ट्रीज के लिये मील का पत्थर साबित होगा। इससे मंदी की मार से निजात मिलेगी। इससे कांच उद्योग को तरक्की के नए अवसर मिलेंगे।
- मुकेश बंसल टोनी, अध्यक्ष, द ग्लास मेन्यूफैक्चरर एंड एक्सपोर्ट इंडस्ट्रीज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed