फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Booth management with emphasis on delivering homes slip

बूथ मैनेजमेंट के साथ घर-घर पर्ची पहुंचाने पर रहा जोर

Fri, 10 Feb 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Booth management with emphasis on delivering homes slip
up election
 मतदान से एक दिन पूर्व सभी पार्टी कार्यालयों पर बूथ मैनेजमेंट के साथ घर-घर पर्ची पहुंचाने पर जोर दिया गया। चुनाव प्रभारियों द्वारा पोलिंग एजेंटाें को निर्देश दिए गए कि मॉकपोल प्रारंभ होने से मतदान होने तक बूथ न छोड़ें।
विज्ञापन

भाजपा का बूथ मैनजेमेंट पर खासा जोर है। भाजपा द्वारा सभी 372 बूथों पर अपने एजेंट नियुक्त किए गए हैं। अब तक 300 बस्तों का वितरण कराया जा चुका है। इसी क्रम में कार्यकर्ताओं को घर-घर मतदाता पर्चियां वितरित करने के निर्देश दिए गए। मतदाता पर्ची को लेकर भाजपा बीएलओ और सुपरवाइजरों पर निर्भर नहीं रहेगी। बस्तों के साथ बूथ एजेंटों को फोटोयुक्त मतदाता पर्चियां भी उपलब्ध करा दी गई हैं। भाजपा पदाधिकारी क्रास चेक भी कर रहे हैं कि कार्यकर्ताओं द्वारा पर्ची पहुंचाई जा रही हैं अथवा नहीं।
विज्ञापन

वहीं बसपा द्वारा 372 बूथों पर अपने एजेंट तैनात किए हैं। सभी एजेंटों को बस्तों का शत-प्रतिशत वितरण कराया चुका है। बसपा विस क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश वरुण ने बताया कि सभी कार्यकर्ता घर-घर पर्ची वितरण कर रहे हैं। 75 प्रतिशत पर्ची विततिर हो चुकी हैं, शेष कराई जा रही हैं। बूथ एजेंटों के साथ 37 सेक्टर अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। इधर, समाजवादी पार्टी द्वारा 372 बूथों पर एजेंट तैनात किए गए हैं। सभी कार्यकर्ता घर-घर वोटर पर्ची पहुंचाने के लिए दिनभर क्षेत्र में दौड़ते नजर आए। कार्यालय प्रभारी रजा अली ने बताया कि जिन क्षेत्रों में अभी तक मतदाता पर्ची नहीं पहुंची हैं, वहां बीएलओ और सुपरवाइजरों को फोन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स--
रूठों को मनाने और छूटे क्षेत्र में दौड़े प्रत्याशी
चुनाव से एक दिन पूर्व सभी पार्टियों के प्रत्याशी गुपचुप तरीके से रूठे कार्यकर्ताआें को मनाने के साथ चुनाव प्रचार के लिए छूटे क्षेत्र में दिनभर दौड़ते रहे। प्रमुख पार्टी कार्यालयों पर न तो पार्टी प्रत्याशी नजर आए और न हीं कार्यकर्ता। चुनाव प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे थम गया था। इसके बावजूद पार्टी प्रत्याशी व कार्यकर्ता हर घर तक पैठ बनाने को देर रात तक सक्रिय रहे।


बस्ते वोटर लिस्ट के साथ पूरा सामान
11 फरवरी को चुनाव के लिए सभी पार्टियाें द्वारा बस्ते तैयार कराए गए हैं। इनमें वोटर लिस्ट के साथ फोटोयुक्त मतदाता पर्ची रखी गई है। यदि किसी वोटर को मतदाता पर्ची नहीं मिलती है तो तत्काल बूथ से पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी। बस्ते में खाली पेपर, कार्बन, फुटा पेंसिल आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed