फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bone pain increases in winter, patients suffering from vitamin D deficiency

Firozabad News: सर्दी में बढ़ा हड्डियों का दर्द, विटामिन डी की कमी से जूझ रहे मरीज

Fri, 02 Jan 2026 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 02 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bone pain increases in winter, patients suffering from vitamin D deficiency
फिरोजाबाद। सर्द मौसम के साथ ही धूप का न खिलना लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। सूरज की रोशनी कम होते ही बड़ी संख्या में मरीज हड्डियों के दर्द, बदन टूटने और लगातार थकान की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जांच में सामने आ रहा है कि इन परेशानियों की सबसे बड़ी वजह शरीर में विटामिन डी की कमी है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में रोजाना 1500 से 1800 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। इनमें 50 से अधिक मरीज ऐसे होते हैं, जिन्हें जोड़ों, पीठ और मांसपेशियों में तेज दर्द की शिकायत रहती है। मेडिसन विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार के अनुसार धूप न मिलने से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। दर्द, थकावट, चक्कर आना और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि विटामिन डी की कमी से रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है, जिससे सर्दी, जुकाम और संक्रमण बार-बार होने लगते हैं। कुछ मामलों में चोट या सर्जरी के बाद घाव भरने में भी ज्यादा समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये लक्षण हो सकते हैं परेशानी की वजह
पीठ, घुटनों और जोड़ों में लगातार दर्द
बिना काम किए भी शरीर में टूटन
बालों का अधिक झड़ना
तनाव और उदासी महसूस होना
बार-बार सर्दी-जुकाम और संक्रमण
पूरी नींद के बाद भी थकान



ऐसे करें बचाव
रोज सुबह हल्की धूप में कुछ समय जरूर बैठें
योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें
दूध, दही, अंडा, मशरूम, सलाद और हरी सब्जियां खाएं
डॉक्टर की सलाह से दवा या सप्लीमेंट लें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed