{"_id":"1da65371fc3f17b4b2b81cc93ca1a4b8","slug":"bolero-was-used-in-that-kidnapping-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण मेें प्रयोग की गई बोलेरो बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण मेें प्रयोग की गई बोलेरो बरामद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 02 Mar 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
इंदुमई निवासी जगदीश हत्याकांड में पुलिस आरोपियों के बेहद करीब है। अपहरण के दौरान प्रयोग की गई बोलेरो रविवार रात पुलिस ने कब्जे में ले ली। वहीं घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई है।
कस्बा मक्खनपुर क्षेत्र के गांव इंदुमई निवासी जगदीश का शनिवार शाम इंदुमई मंडी के समीप से अपहरण कर लिया गया था। मामले में मृतक के बेटे उपेंद्र ने कमलेश, करुआ, विनय और दलवीर के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। रविवार सुबह जगदीश का शव जनपद मैनपुरी की करहल पुलिस ने कंचनपुर गांव के समीप से बरामद किया गया था। शव मिलने के बाद पुलिस ने दर्ज मामले में हत्या की धारा शामिल कर ली थी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार रात को जगदीश के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया। इसमें एक टीम मक्खनपुर, एसओजी और तीसरी टीम थानाध्यक्ष मटसेना के नेतृत्व में गठित कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस को जगदीश के अपहरण में प्रयुक्त बोलेरो मिल गई। वहीं मामले में हिरासत में लिए चार लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष मक्खनपुर का कहना है कि बोलेरो बरामद कर ली गई है। आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
फोटो -