{"_id":"6a6e3791975dbc1d9f0e1fbe","slug":"body-of-youth-from-labour-colony-found-in-canal-at-sirsaganj-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-181046-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: लेबर कॉलोनी के युवक का निकला सिरसागंज में नहर से मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: लेबर कॉलोनी के युवक का निकला सिरसागंज में नहर से मिला शव
Sat, 01 Aug 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। सिरसागंज में नहर से 30 जुलाई को मिला शव शिकोहाबाद की लेबर कॉलोनी के अंकुर उपाध्याय का निकला। वह बीए का छात्र था। पढ़ाई के लिए परिजन की डांट से नाराज होकर उसने आत्महत्या की थी। शनिवार को तलाश करते हुए मोर्चरी पहुंचे परिजन ने उसकी शिनाख्त की और पोस्टमार्टम के बाद शव साथ ले गए।
लेबर कॉलोनी निवासी प्रदीप उपाध्याय का 19 वर्षीय पुत्र अंकुर उपाध्याय उर्फ हिमांशू (देवांशु) बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। मौसेरे भाई अभिषेक के मुताबिक, 25 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे मां शालिनी ने उसे पढ़ाई को लेकर डांट लगा दी थी। इसी बात से क्षुब्ध होकर वह बिना बताए घर से निकल गया। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो पिता ने थाना शिकोहाबाद में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
बीती 30 जुलाई को सिरसागंज थाना क्षेत्र के कुतुबपुर (सूरजपुर डूगमई) के पास नहर में पुलिस को युवक का शव मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को शिनाख्त न होने पर उसे मोर्चरी भेज दिया था। इसके बारे में जानकारी होने पर मोर्चरी पहुंचे तो बरामद शव अंकुर का निकला। सिरसागंज इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।