{"_id":"61e06fd0dd77b9767871e717","slug":"bodies-of-two-youths-found-on-railway-track-firozabad-news-agr521160095","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिले
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिले
फिरोजाबाद। सिरसागंज और फिरोजाबाद के पास रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिले। सूचना पर पहुंची जीआरपी और थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिए। उन्होंने शवों की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
शिकोहाबाद-फर्रुखाबाद रेल मार्ग स्थित गांव अरांव के समीप बृहस्पतिवार को 25 वर्षीय युवक का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर सिरसागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष शिवकुमार चौहान ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। युवक के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। वहीं फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के समीप भी एक युवक का शव ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद