{"_id":"459fe8e754430696c4ee7161feea328e","slug":"blue-will-final-clash-today-in-mathura-rad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा ब्लू-मथुरा रेड में आज होगी फाइनल भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा ब्लू-मथुरा रेड में आज होगी फाइनल भिड़ंत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त माथुर चतुर्वेदी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को जलगांव इलेविन और मथुरा ब्लू के बीच खेला गया। इसमें मथुरा ब्लू ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। वहीं सातवें दिन शनिवार को फीरोजाबाद इलेविन और मथुरा रेड के बीच मैच खेला गया। इसमें मथुरा रेड ने पांच विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। सातवें दिन की दूसरी पाली का मैच दिल्ली एनसीआर और मथुरा के बीच खेला गया। इसमें मथुरा रेड ने 57 रनों से मैच जीत लिया।
छठवें दिन शुक्रवार को दूसरी पाली के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुये जलगांव इलेविन ने बीस ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मथुरा ब्लू ने 13.5 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच राजीव चतुर्वेदी को मिला। वहीं शनिवार को पहली पाली में पहले बल्लेबाजी करते हुए फीरोजाबाद इलेविन ने बीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मथुरा रेड की टीम ने 18.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाकर मैच पांच विकेट से मैच जीत लिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार फीरोजाबाद के राहुल चतुर्वेदी को मिला। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मथुरा रेड के विकास चतुर्वेदी को मिला। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मथुरा रेड के संतोष पाठक को मिला। सभी पुरस्कार मुख्य अतिथि प्रकाश चंद्र चतुर्वेदी बादशाह और नेक सिंह चतुर्वेदी ने दिया। वहीं दूसरी पाली में पहले बल्लेबाजी करते हुये मथुरा ने बीस ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाये। जवाब में खेलने उतरी दिल्ली एनसीआर की टीम 17.5 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार मथुरा रेड ने एक विकेट 57 रनों से मैच जीत लिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार मथुरा के सुमित को दिया गया। इस दौरान मंच पर अर्जुन सिंह चतुर्वेदी, सुदीप चतुर्वेदी, हरीश चतुर्वेदी, यूपी रत्न बालकृष्ण गुप्ता, पूर्व महासभा अध्यक्ष भरत चतुर्वेदी, अतुल चतुर्वेदी मौजूद रहे।