फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Blood units will be installed at FRU, X-ray machines will be installed at six CHCs

Firozabad News: एफआरयू पर स्थापित होंगी ब्लड यूनिट, छह सीएचसी पर लगेंगी एक्सरे मशीन

Sat, 29 Jul 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 29 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Blood units will be installed at FRU, X-ray machines will be installed at six CHCs

विज्ञापन
फिरोजाबाद। ग्रामीण क्षेत्र की करीब 18 लाख आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए काम शुरू हुआ है। जरूरत पर ब्लड मुहैया कराने के लिए पांच फर्स्ट रेफरल यूनिटों (एफआरयू) में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित होंगी। वहीं, सीएचसी स्तर पर एक्सरे जांच की सुविधा भी जल्द ही शुरू होगी। इसके लिए सात सीएचसी को चिह्नित किया गया है। एक्सरे मशीनें आने वाली हैं, जिसके बाद मरीजों को एक्सरे कराने के लिए शहर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
जिले की सीएचसी टूंडला, सिरसागंज, जसराना, संयुक्त अस्पताल शिकोहाबाद को प्रसूताओं के प्रसव के लिए एफआरयू केंद्र बनाए गए हैं। जहां पीएचसी और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों से गंभीरवस्था में रेफर किया जाता है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद आलम ने बताया कि सिजेरियन प्रसव तक की सुविधा एफआरयू में उपलब्ध है। प्रसूताओं व अन्य तमाम मरीजों को इलाज के दौरान ब्लड की जरूरत पड़ती है, लेकिन सीएचसी स्तर पर ब्लड न मिल पाने के कारण इलाज में समस्या होती है। ब्लड के अभाव में प्रसूताओं को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। इस समस्या के निदान के लिए सभी पांच एफआरयू में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित कराने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

टूंडला सीएचसी और संयुक्त अस्पताल में ब्लड यूनिट की सुविधा शुरू कर दी है। अब सिरसागंज और जसराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी ब्लड स्टोर यूनिट की स्थापना के प्रयास शुरू कर दिए हैं। एफआरयू में मानकों को पूरा कराकर जल्द ही यूनिट स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात क्षेत्रों की 18 लाख आबादी को मिलेगा फायदा
---
छह सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा, मरीजों को नहीं आना पड़ेगा शहर
देहात क्षेत्रों की सीएचसी पर एक्सरे की सुविधा जल्द ही मरीजों को मिलेगी। मरीजों को शहर के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जल्द ही छह एक्सरे मशीनें मिलने वाली हैं। एक्सरे मशीनें स्थापित कराने के लिए काम भी शुरू करा दिया गया है। शासन स्तर से ट्रेनिंग भी करा दी गई है। यह मशीनें डिजिटल होंगी।
--
इन सीएचसी पर स्थापित होंगी एक्सरे मशीन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाटऊ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दीदामई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एका, सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनपुरा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अरांव पर एक्सरे मशीन स्थापित होंगी।


---
एफआरयू को बेहतर बनाया जा रहा है। एफआरयू पर गंभीर मरीज रेफर किए जाते हैं। रक्त की कमी के कारण यहां से रेफर मरीज को जिला महिला अस्पताल रेफर करना पड़ता था। अब ब्लड यूनिट की स्थापना कराई जाएगी। दो केंद्रों पर ब्लड यूनिट स्थापना करा दी गई है। वहीं, छह सीएचसी पर डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई जाएगी। शासन से हरी झंडी मिल गई है। देहात क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं में सबसे बड़ा परिवर्तन आएगा।

डॉ. रामबदन राम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed