फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   blood bank,blood donation

रक्तदान कर बने महादानी, दूसरों को किया जागरूक

Fri, 02 Oct 2020 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
blood bank,blood donation
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते सद्भावना वेलफ? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदान कर 25 लोग महादानी बने। शिविर का उद्घाटन सीएमएस डॉ. आरके पांडेय ने फीता काट कर किया। रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सबसे पहले मनीष कुमार गुप्ता और सचिन अग्रवाल रक्तदान करने पहुंचे। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी श्याम लाल सिंह के साथ पीआरडी के पांच जवानों में प्रताप सिंह, राकेश बाबू, भूरी सिंह, हाकिम सिंह, नवलकिशोर ने रक्तदान किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी के साथ पार्टी प्रवक्ता मनोज भटेले, जिला महासचिव दुष्यंत कुमार और पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सुनील पांडेय ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

चाणक्य फाउंडेशन के संस्थापक अखिलेश शर्मा के साथ कारागार के सिपाही नवीन कुमार उपाध्याय, विवेक जोशी ने रक्त दिया। भाजपा नेता राम नरेश कटारा, व्यापार आलोक मित्तल, हंस सत्संग आश्रम के आदित्य यादव, राजा तिवारी, चूड़ी व्यापारी अमित जैन,मनीष गुप्ता, सचिन अग्रवाल, मनोज सविता, संजीव जैन नीटू, मयंक गुप्ता, मोहम्मद फहीम, अरूण कुमार गुप्ता, नंदनी गुप्ता, मोहम्मद नदीम ने रक्तदान किया। एस सद्भावना वेलफेयर सोसाइटी की पूरी टीम ने सक्रिय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में ब्लड बैंक प्रभारी डा. गरिमा सिंह, प्रभारी सीएमएस डा. आलोक कुमार, डा. नवीन जैन, काउंसलर आरती सिसौदिया, राजीव पचौरी के साथ ब्लड बैंक का स्टाफ मौजूद रहा। एस वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष प्रशांत गुप्ता के साथ निर्भय गुप्ता, योगेश कुमार गुप्ता, बृजेश गुप्ता, अरूण कुमार गुप्ता. चिराग गुप्ता, कन्हैया वार्ष्णेय, शिवम गुप्ता मुख्य रुप से मौजूद रहे। नौजवान समाजसेवी सोसाइटी ब्लड डोनेशन क्लब के अध्यक्ष एमजी शहरोज भी मौजूद रहे।
उत्साहित दिखे रक्तदाता
मेरे पिता प्रशांत गुप्ता कई बार रक्तदान कर चुके हैं। मेरी भी इच्छा थी कि 18 वर्ष की आयु पूरी करते ही रक्तदान करूंगी। पहली बार रक्तदान करके बहुत अच्छा लगा। - नंदनी गुप्ता
हर तीन माह बाद रक्तदान करता हूं मुझे खुशी है कि मेरा रक्त किसी की जान को बचाने में काम आता है। अखबार में शिविर के बारे में पढ़ा तो पौने तीन महीने बाद ही रक्तदान करने आ गया।

- संजीव जैन नीटू, अध्यक्ष, चंद्रवाड़ जैन मेला महोत्सव समिति
कैंप की जानकारी मिल तो वे खुद को रोक नहीं सका। तुरंत रक्तदान करने आया। मेरा रक्त किसी जरूरतमंद के काम आएगा। -मोहम्मद फहीम, लालपुर छपरिया निवासी
कई बार रक्तदान कर चुके हैं। आज अमर उजाला के कैंप में रक्तदान का मौका मिला तो अच्छा लगा। जरूरतमंदों के लिए रक्तदान जरूरी है। आलोक मित्तल, परचून विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed