फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BLO voter list

समय से पहले ही चले गए बीएलओ, परेशान रहे मतदाता

Sun, 29 Dec 2019 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
BLO voter list
टूंडला। चुनाव आयोग ने नए मतदाता बनाने के साथ ही सूची में होने वाली कमियों को दूर करने के लिए रविवार को मतदाता शिविर लगाने के आदेश दिए थे। रविवार को बीएलओ को फार्म नंबर 6 भरवाने थे, लेकिन बीएलओ समय से पहले ही बूथों से चले गए। जिससे लोगों को बिना वोट बनवाए ही लौटना पड़ गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे नितिन श्रीवास्तव को मतदाता पहचान-पत्र में नाम गलत होने, रमेश शर्मा को अपने पुत्र का वोट बनवाने व अभिषेक यादव को अपने गलत नाम को ठीक कराना था। इसी प्रकार विपिन कुमार व देवांश श्रीवास्तव भी अपना वोट बनवाने गए थे। उनका कहना है कि आज भी जब वह वोट बनवाने पहुंचे तो बीएलओ जा चुके थे। जबकि बीएलओ को शाम चार बजे तक बूथ पर बैठना था।
विज्ञापन

जानकारी की तो पता चला अब पांच जनवरी को ही फार्म भरा जाएगा। ऐसे कई युवक-युवतियों को फार्म-6 भरना था, लेकिन बीएलओ नहीं मिले। बीएलओ को शाम चार बजे तक बूथ पर बैठना था। यदि कोई बीएलओ समय से पहले चला गया है तो जांच कराकर कार्रवाई करेंगे। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - डॉ. गजेन्द्रपाल सिंह,
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार, टूंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed