फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BLO could not be seen anywhere

बीएलओ कहीं दिखे मुस्तैद तो कहीं नदारद

Sun, 14 May 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 14 May 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
BLO could not be seen anywhere
रविवार को बीएलओ बूथों पर मौजूद रहे।
नगर निकाय की मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का आज अंतिम मौका है। रविवार को कुछ बूथों पर बीएलओ मौजूद मिले तो कहीं सन्नाटा नजर आया। कई प्राइवेट स्कूल संचालकों ने बीएलओ के बैठने की व्यवस्था तक नहीं की। ऐसे में बीएलओ ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की।
विज्ञापन

जिले की नगर निगम फिरोजाबाद के साथ टूंडला, सिरसागंज, शिकोहाबाद नगर पालिका एवं नगर पंचायत जसराना एवं फरिहा व जसराना की मतदाता सूची सुधारने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए 15 मई को अंतिम मौका है। रविवार को अवकाश के दिन सभी बीएलओ को बूथों पर बैठने के आदेश थे। मोहल्ला छोटी छपैटी स्थित श्री आदिनाथ जैन विद्यालय में बूथ संख्या 303 के गौरव कुमार, 304 के रेखा वर्मा, बूथ संख्या 305 बीना कुमारी और बूथ संख्या 306 उमा शर्मा मौजूद थीं। क्षेत्रीय सभासद श्याम सिंह यादव मौजूद थे। इस बूथ पर काफी कम संख्या में वोटर पहुंचे। पुरानी तहसील के प्रांगण में तीन बीएलओ को वोटरों के आने का इंतजार ही रहा। बोधाश्रम रोड स्थित सरोजनी नायडू स्कूल प्रांगण में बीएलओ नहीं पहुंचे। यहां मतदाताओं को बीएलओ के आने का इंतजार करना पड़ा। नगर मजिस्ट्रेट सुरेंद्र बहादुर यादव के पास कुछ स्कूल संचालकों द्वारा स्कूल नहीं खोलने की शिकायत मिली। वहीं फरिहा एवं जसराना क्षेत्र में मतदाता खुद बीएलओ को खोजते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed