फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Black was accused of manipulating the mouth

छेड़छाड़ के आरोपी का मुंह काला किया

Thu, 19 Nov 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 19 Nov 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Black was accused of manipulating the mouth
गुरुवार को थाना उत्तर क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवक को आसपास के लोगों ने दबोच लिया। पिटाई कर उसका मुंह काला कर दिया और सिर मुंडवा दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी आक्रोश था।
विज्ञापन

 गुरुवार को सुबह जलेसर रोड कोचिंग से लौट रही छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। छात्र ने विरोध किया तो युवक अभद्रता पर उतर आया। इस पर कोचिंग से लौट रही अन्य छात्राओं ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने आरोपी युवक को दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। सूचना पर छात्रा के परिवारीजन भी आ गए। इसके बाद युवक का मुंह काला कर उसका सिर मुंडवा दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के सामने ही लोग युवक की धुनाई कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो जमकर तकरार हुई। यही नहीं पुलिस की मौजूदगी में ही उसका जुलूस निकाला। बाद में उसे थाना पुलिस को सौंप दिया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी नारेबाजी की। उनका कहना था कि आए दिन इस तरह की वारदात हो रही हैं और पुलिस सिर्फ मूकदर्शक बनी हुई है। गुरुवार सुबह एक अन्य छात्रा के साथ भी बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की थी। यदि पुलिस क्षेत्र में गश्त करे और मनचलों पर लगाम लगाए तो ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। पुलिस युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि यदि पब्लिक ने कानून हाथ में लिया है। यदि युवक की तरफ से भी तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed