फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BKU Bhanu national president accused of assault and robbery

UP: पेट्रोल पंप पर मारपीट और लूटपाट...भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Nov 2025 10:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 06 Nov 2025 10:45 PM IST
सार

पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सेल्समैन बचाने दौड़े तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि सेल्समैन जेब में बिक्री के 47,550 रुपये लूट लिए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
BKU Bhanu national president accused of assault and robbery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनके कार्यकर्ताओं पर मारपीट, अभद्रता एवं लूटपाट का आरोप लगा है। आगरा निवासी रुपिका शर्मा ने एसएसपी कार्यालय, सीएम कार्यालय और थाना उत्तर को भेजी तहरीर में यह गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


आगरा निवासी रुपिका शर्मा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उनका फिरोजाबाद में जलेसर रोड पर गणपति फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है। पेट्राेल पंप पर गोविंद गुप्ता निवासी क्लब चौराहा मैनेजर है। आरोप है कि बुधवार शाम पौने चार बजे पेट्रोल पंप पर किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय ठाकुर भानु प्रताप सिंह दो गाड़ियों से सरकारी व प्राइवेट गनर के साथ आए। ये लोग पेट्रोल डलवाने के लिए जल्दबाजी करने लगे। 
विज्ञापन


इस पर सेल्समैन ने साइड से गाड़ी लगाने को कहा। इस पर गाड़ी से 8-10 लोग असलहे के साथ उतरे और सेल्समैन से गाली गलौज की। यह देखकर गोविंद ने विवाद सुलझाने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि उन्हें लात-घूंसो से पीटा गया। इतना ही नहीं मुंह में डंडा डालने का आरोप लगाया है। सेल्समैन बचाने दौड़े तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि सेल्समैन सलीम की जेब में बिक्री के 47,550 रुपये लूट लिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित पूर्व में भी कई बार पंप पर आए हैं और तेल के पैसे को लेकर झगड़ा कर चुके हैं। पीड़ित ने थाना उत्तर में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की जांच को डीवीआर को भी कब्जे में ले लिया है। 


भाकियू भानु के रााष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि आरोप पूरी तरह से गलत है। कार्यकर्ता एक दिन पहले पेट्रोल पंप पर गया था। वहां उसके साथ मारपीट एवं अभद्रता की गई थी। उसने मुझे परेशानी बताई तो मैं इटावा से सीधे गया था। लेकिन न तो किसी के साथ कोई मारपीट की और न ही लूटपाट की। पूरी स्थिति से एसएसपी फिरोजाबाद को अवगत करा दिया है। गलत आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एसएसपी को पत्र भी सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed