फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP workers protest against deteriorating law and order police cordon

बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना

Wed, 13 Jul 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Wed, 13 Jul 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
BJP workers protest against deteriorating law and order police cordon
बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में बिगड़ी प्रदेश की कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा का थाना घेराव कार्यक्रम जारी है। बुधवार को थाना रसूलपुर का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ को सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल के नेतृत्व में भाजपा नेता जुलूस के रूप में थाना रसूलपुर पहुंचे। उन्होंने मुख्य गेट का घेराव करते हुए धरना प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि सपा शासन में अपराधियों का बोलबाला है। रसूलपुर थाना क्षेत्र अपराधियों का अड्डा बना हुआ है। पूर्व महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बोहरे ने कहा कि सपा शासन में अपराधी थानों को चला रहे हैं। गरीब जनता भटक रही है। अपहरण, लूट, डकैती एवं मां, बेटियों से छेड़खानी की घटनाएं तो आम बात हो गई। शिवमोहन श्रोत्रिय ने कहा कि भाजपा अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने कहा कि पार्टी आंदोलन करती रहेगी। महेश पूरन ने कहा कि सपा शासन में व्यापारी तबका सबसे ज्यादा परेशान है। कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने कहा थानों में किसी की तहरीर नहीं ली जाती है। मंडल अध्यक्ष लोकेश गुप्ता, निर्मल शर्मा, केशवदेव शंखवार,भूरी सिंह राठौर, चेतराम यादव, महेश गुप्ता,श्याम सिंह, गुड्डू राठौर, मुकेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, प्राची गुप्ता,उदय गुप्ता, केके गांधी, रामनरेश कटारा, भगवान सिंह झा, उर्मिला देवी शंखवार,मानसी गुप्ता, राधाकिशन वर्मा, श्रीकिशन शर्मा, विकास वाजपेयी, ठाकुर राकेश सिंह, पुष्पेंद्र बघेल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed