फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP, VHP and Hindu Vahini celebrate with Dhol Nagadas

भाजपा, विहिप और हिंदू वाहिनी ने ढोल नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

Sun, 19 Mar 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 19 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
BJP, VHP and Hindu Vahini celebrate with Dhol Nagadas
‌मिष्ठान वितरित करते भाजपाई।
योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री, केशवप्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा के उपमुख्यमंत्री और एसपी सिंह के कैबिनेट मंत्री की शपथ लेने के बाद भाजपा, विश्व हिंदू परिषद सहित सामाजिक संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त हुए जगह-जगह मिष्ठान वितरण किया। भाजपा बूथ 96 के अध्यक्ष सुभाषचंद्र बघेल की अध्यक्षता बैठक आहूत की गई। बैठक में पंचम सिंह, उमराव सिंह, कमल सिंह, संतोष गुर्जर, मनोज धनगर मौजूद थे। भाजपा के पूर्व महानगर मंत्री वीरेंद्र सुमन, निधि सिंह, सुरेश बाबू जाटव, राजबहादुर जाटव, पुष्पा जाटव, केके गांधी ने भी हर्ष जताया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष मु. असनत की अध्यक्षता में हुई। इसमें योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री और प्रो. एसपी बघेल के कैबिनेट मंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया गया। आरिफ खान, जीशान, फुरकान, असगर अली, छक्कू खां, अमन वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया। वहीं विश्व हिंदू परिषद स्टेशन रोड पर मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया। बजरंग दल के महानगर संयोजक आनंद वर्धन ने योगी के राजतिलक को हिंदू समाज की बड़ी जीत बताया। सुधीर भारद्वाज, शुभम जैन ने कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने से प्रदेश में अराजकता का माहौल समाप्त हो जाएगा। आनंदवर्धन, रामबिहारी राठौर, अंश अग्रवाल, पप्पू बघेल, शुभम जैन, प्रणव गुप्ता आदि मौजूद रहे। इधर, अभा वैश्य महासम्मेलन के महामंत्री विशव कुमार मित्तल, डा. राकेश गुप्ता, अजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सुशोभित गोयल ने भी हर्ष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed