{"_id":"68f8cdc36079f134d80cfb62","slug":"bjp-to-launch-special-campaign-on-vallabhbhai-patels-birth-anniversary-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-158992-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फोटो-1 बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा चलाएगी विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फोटो-1 बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर भाजपा चलाएगी विशेष अभियान
Wed, 22 Oct 2025 05:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 22 Oct 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
- जसराना में आयोजित बैठक में कार्ययोजना पर हुई चर्चा
फिरोजाबाद। भाजपा ने आगामी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर 31 अक्तूबर से 6 दिसंबर तक अभियान चलाएगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर जसराना में बैठक को संबोधित किया। बैठक में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों और शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी के चुनाव में मतदाता सूची में लोगों के नाम जोड़ने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जन्म जयंती पर 31 अक्तूबर से 6 दिसंबर तक अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर पदयात्रा निकाले जाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। इस दौरान अमलेश राजपूत, राम प्रकाश लोधी, ओमेंद्र बघेल, देशदीपक चौहान, अतुल शुक्ला, सुरेंद्र सावन झा, पूरन लोधी, अरविंद राघव आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन