फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP's victory in Aranv, the SP captures Jasrana

अरांव में भाजपा की जीत, जसराना में सपा का कब्जा

Sun, 07 Feb 2016 07:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 07 Feb 2016 07:46 PM IST
विज्ञापन
BJP's victory in Aranv, the SP captures Jasrana
अरांव व जसराना ब्लाक प्रमुख चुनाव में सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिली। अरांव में भाजपा की प्रतिष्ठा बने चुनाव में पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधू अमृता सिंह ने जीत हासिल की तो जसराना में रामपाल ने विजयी परचम फहराया। अमृता को 58 तथा सपा की शीलादेवी को मात्र नौ मत ही मिल सके। अरांव में चुनाव को निरस्त कराने की साजिश रचकर स्हायी लेकर पहुंचे बीडीसी सदस्य को बाहर ही पुलिस ने दबोच लिया। डीएम निधि केसरवानी ने प्रमुख पद को जीतने वालों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

 रविवार को मतदान शुरू होने के साथ पूर्व मंत्री जयवीर सिंह समर्थक बीडीसी सदस्यों का काफिला अरांव पहुंचा। बस में बीडीसी सदस्यों की सुरक्षा को हरियाणा राज्य को स्पेशल कमांडों की टीम भी तैनात थी। बीडीसी सदस्यों को छोड़कर टीम वापस लौट गई। बीडीसी सदस्यों के मतदान के पश्चात करीब डेढ़ बजे के बाद ब्लाक में सन्नाटा पसरा दिखाई ही दिया।
विज्ञापन

अपराह्न करीब ढाई बजे अफसरों की गाडिय़ों के साथ जैसे ही कुछ बीडीसी सदस्य पहुंचे तो सरकारी गाड़ी में बीडीसी सदस्य आने की चर्चा के साथ हंगामा शुरू हो गया। जानकारी पर नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह पहुंचे तो पूर्व मंत्री समर्थकों से नोंकझोंक भी हुई। मतगणना के पश्चात अमृतासिंह को 58, सपा की शीलादेवी को नौ तथा तीन मत निरस्त हुए।  इस  घोषणा के साथ मंत्री समर्थकों ने नारेबाजी व आंतिशबाजी की। डीएम ने  मुख्यालय पर प्रमाणपत्र दिया। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को पुलिस एवं प्रशासन के अफसरों ने  सुबह से कमान संभाली। ब्लाक में तो सीडीओ सुजीत कुमार, एएसपी डा.संजय  यादव, सीओ  शिकोहाबाद श्यामकांत, सीओ सिरसागंज संजीव वाजपेई, नगर मजिस्ट्रेट  रवींद्र सिंह, एसडीएम शिकोहाबाद चंद्रभानु सिंह, सिरसागंज राजेश यादव  मुस्तैद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जसराना में सपा के डा. रामपाल यादव एवं  निर्दलीय प्रत्याशी आकृति यादव में सीधी टक्कर थी। रविवार को पुलिस एवं  प्रशासन सख्त व्यवस्था के बीच एलआर इंटर कालेज में मतदान किया गया। 12.30  बजे तक मतदान हो चुका था। मतदान के साथ हारजीत के आंकड़े लगाए जा रहे थे।  सवा तीन बजे सपा प्रत्याशी डा. रामपाल सिंह की जीत की घोषणा हुई। रामपाल को  35, प्रतिद्धंदी आकृति यादव को 28 मत मिले। परिणाम आते ही समर्थकों ने  नारेबाजी करके उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। एएसपी उदयशंकर सिंह, एडीएम  कर्मेंद्र सिंह, एसडीएम अमित सिंह, एसडीएम टूंडला डा.पंकज वर्मा, सीओ जसराना  शमशेर सिंह मौजूद रहे। सयुस जिलाध्यक्ष अंशुल  विक्रम सिंह, डा.रुपकिशोर पाठक, डा. अशोक यादव, सुग्रीव यादव, डा. उम्मेद  सिंह राजपूत, प्रेमवीर सिंह चौहान, चंद्रप्रकाश दीक्षित, अतुल तौमर, रामवीर  सिंह यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र नागर ने खुशी जाहिर की है।

 स्हायी लेकर पहुंचा युवक  
गेट पर तलाशी के दौरान वार्ड संख्या 47 से महताब सिंह से स्हायी भरी बोतल बरामद की। पुलिस ने तुरंत ही उसे दबोच लिया। तीन बजे तक कुल 70 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया।

समर्थकों के साथ ब्लाक के बाहर डेरा डाले रहे पूर्व मंत्री
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। अरांव ब्लाक प्रमुख के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव को जीतने के लिए पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने पूरी ताकत झोंक दी। समर्थकों के साथ अरांव ब्लाक के ही बाहर पूर्व मंत्री डेरा डाले रहे। भाजपा के प्रदेश मंत्री राम प्रताप ंसिह चौहान,पूर्व प्रदेशमहामंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष बनवारीलाल निषाद,नानकचंद्र अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी,सुमन चतुर्वेदी,सत्यपाल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक शिवसिंह चक, अशोक चौहान मैनपुरी व नरेंद्र राठौर, फीरोजाबाद के महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह, मंत्री पुत्र अतुल प्रताप सिंह, सुमित प्रताप सिंह, दरिगापुर भारौल के प्रधान सुरेश चंद्र यादव के साथ काफी समर्थक मौजूद थे।

लग्जरी गाडियों से आए बीडीसी वोटर
जसराना(ब्यूरो)। बीडीसी सदस्यों को लग्जरी गाडियों से मतदान के लिए ब्लाक तक लाया गया। पुलिस ने बाईपास तिराहे पर एवं थाने के पास बैरीकेडिंग कर गाडियों एवं दो पहिया वाहनों को रोक दिया। वोट पडने तक पैदल लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। वोटरों को लाने वाली गाडियों को भी बैरीकेंडिग पर रोक दिया था।

आकृति के समर्थकों को नहीं मिले सहायक
जसराना(ब्यूरो)। सपा प्रत्याशी डा.रामपाल यादव के पक्ष के असहाय एवं निरक्षर बीडीसी सदस्यों को प्रशासन ने सहायक प्रदान किए थे वहीं डा. संजीव यादव की पत्नी आकृति यादव के पक्ष के बीडीसी सदस्यों को सहायक देने से प्रशासन ने इंकार कर दिया था।

दिखाई नहीं दिए सपा के नेता
सिरसागंज(ब्यूरो)। भाजपाई झंडों के साथ ही पूर्व मंत्री जयवीर सिंह के समर्थक ब्लाक के आस-पास डेरा डाले हुए थे। वहीं प्रदेश में सत्तासीन सपा के नेता ब्लाक के ही बाहर दिखाई नहीं दिए। एक सपा नेता वहां अपनी बहन का वोट डलवाने को पहुंचे लेकिन वह भी थोड़ी देर के बाद चले गए।

अमृता की जीत के साथ लगे जयश्रीराम के नारे
सिरसागंज(ब्यूरो)।पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह की पुत्र वधू अमृता ंसिह की जीत की खबर के साथ ब्लाक के बाहर भाजपाई झंडे ही लहराने लगे। भाजपाई जयश्रीराम के नारे लगा रहे थे। हर कोई जीत की खुशी से झूम रहा था। ब्लाक के बाहर कई समर्थक आंतिशबाजी करते दिखाई दिए।


जनता की मेहनत व सत्य की जीत: अमृता सिंह
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। डीएम से प्रमाणपत्र लेने के पश्चात अरांव की ब्लाक प्रमुख बनीं अमृता ंसिह ने कहा कि यह जीत क्षेत्रीय जनता की मेहनत एवं सत्य की है। सत्ताधारी दल के लोगों ने हमें एवं परिवार को काफी दबाव में लेने का काम किया। लेकिन हम किसी के दबाव में आने वाले नहीं हैं। हमारी प्राथमिकता महिलाओं एवं बच्चों कीशिक्षा के साथ गांव में नाली खड़ंजा के साथ सड़कों का निर्माण कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed