फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP returned as the former minister made to realize the power

भाजपाई बनकर लौटे पूर्व मंत्री ने कराया ताकत का एहसास

Thu, 30 Jul 2015 10:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 30 Jul 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
BJP returned as the former minister made to realize the power
फीरोजाबाद। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद पूर्व मंत्री जयवीर सिंह दिल्ली से फीरोजाबाद पहुंचे। भाजपाई बनकर लौटे जयवीर सिंह ने ताकत का एहसास कराया। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ शहर और हाईवे पर रोड शो निकाला वहीं स्थानीय भाजपा नेताओं से भी मुलाकात की। कुबेरपुर की सीमा से जगह जगह कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। सुभाष तिराहे पर जमकर आतिशबाजी चलाई। शहर में भगवा रंग की बयार दिखी। सड़कों पर बैनर पोस्टर और पंफलेट दिखे।
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद गुरुवार को एक्सप्रेस के रास्ते दिल्ली से फीरोजाबाद पहुंचे पूर्व मंत्री जयवीर का भव्य स्वागत किया गया। जिले की सीमा पर सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का जोशीला स्वागत किया। जिले में स्वागत से अभीभूत मंत्री ने खुलकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, उनका अभिवादन भी स्वीकार किया। टूंडला से लेकर फीरोजाबाद, सिरसागंज तक भारी भरकम जुलूस निकाला गया। सुहागनगरी में रोड शो कर भाजपा में जुड़ने के बाद संगठन की हर कसौटी पर खरा उतरने की बात कही।
विज्ञापन

 पत्रकारों से वार्ता में जयवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ गुंडागर्दी के बल पर कब्जेदारी कर रही है। आम आदमी का उत्पीड़न हो रहा है। विकास के नाम गुमराह  किया जा रहा है। क्षेत्रीय दलों का अब वजूद समाप्त होने की कगार पर है। बसपा और सपा जल्द ही राजनीतिक अस्तित्व ढूंढती नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश मोदी की लहर में है। देश में विकास की बयार बह रही है। भाजपा देश के अधिकांश प्रदेशों की सत्ता पर काबिज हो चुकी है। 2017 में पार्टी को विजय दिलाना ही मेरा लक्ष्य है। भाजपा में आना अब नया इतिहास लिखेगा। पार्टी को गति देने के लिए जी जान से मेहनत करूंगा। रोड शो के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बानगी है, जिले में पार्टी का हर कर्ज उतारूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि अब पार्टी को मजबूत पिलर मिल गया है। जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने कहा कि जिले में सिरसागंज अब अभेद किला हो गया है। जयवीर सिंह के आने पर पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष अनिल भारद्वाज, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, हरी सिंह तोमर, विपिन परमार, डा. अखिलेश शर्मा, सुनील शर्मा, नानक चंद्र अग्रवाल, चेतराम यादव, शंकर लाल निषाद, सुनील तोमर, पिंकी चक, राधेश्याम यादव, सुशील मिश्रा, महिला नेत्री सुमन चतुर्वेदी, सुमन मिश्रा ने स्वागत किया। वहीं टूंडला में सुभाष चौराहा पहुंचे जयवीर और भाजपाईयों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनका काफिला फीरोजाबाद के लिए रवाना हुआ। दीपक चौधरी, उदयप्रताप सिंह, शिवशंकर शर्मा, शिव सिंह चक, अवधेश पालीवाल, जगन सेठ, सुधीर कुमार सिंह, पुष्पेंद्र गुप्ता, दयालबाबू नायक, रश्मि सिंह, रामबहादुर चक, सुशील पौनियां आदि थे।


दलालों और दबंगों से भरी है प्रदेश सरकार
सिरसागंज। शाम करीब पांच बजे जैसे ही जयवीर सिंह का काफिला सिरसागंज  पहुंचा वैसे ही लोगों ने आतिशबाजी और गुलाल के रंगों से उनके आने की खुशी का इजहार किया। वहीं मंच पर जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, डा. चंद्रसेन जादौन, अविनाश सिंह भोले, आनंद सिंह, डा. गुरूदत्त, सोनी शिवहरे, अमित गुप्ता, सुधीर गुप्ता, संजय सिंह परमार, रिंकू राना, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम सिंह बबली गौतम, ज्योती गुप्ता विनोद कुमारी, रेनू शर्मा, लक्ष्मी देवी, स्वेता पोरवाल आदि ने स्वागत किया। जनसभा को संबोधित करते हुऐ जयवीर सिंह ने कहा कि सपा में हर दबंग को बडे़ नेता का दर्जा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एक माह के बाद बडे़ नेताओं की भारी फौज सपा और बसपा को छोड़ कर बीजेपी में शामिल होगी। सपा, बसपा जाति और धर्म की राजनीति करने वाली पार्टी को मुंहतोड़ जवाब दो। कई जगह स्वागत के बाद काफिला अरांव की ओर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed