{"_id":"639dc4587f14e069d738944d","slug":"bjp-leader-who-came-to-save-brother-in-law-was-also-beaten-up-by-the-attackers-firozabad-news-agr557125753","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: देवर को बचाने पहुंची भाजपा नेत्री को भी हमलावरों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: देवर को बचाने पहुंची भाजपा नेत्री को भी हमलावरों ने पीटा
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मथुरा नगर निवासी युवक की पिटाई का विरोध करने पर हमलावरों ने भाजपा नेत्री को भी पीट दिया। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। भाजपा नेत्री के देवर ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मथुरा नगर निवासी सौरभ गुप्ता का कहना है कि वह शुक्रवार रात घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी युवक संजय अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर संजय ने हमला बोल दिया। सौरभ गुप्ता ने बताया कि शोरगुल किए जाने पर उसकी भाभी रविता गुप्ता (भाजपा नेत्री) भी वहां आ गई। बीच बचाव करने के साथ ही घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उनको भी पीट दिया। इस बीच काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। हमलावर देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल देवर भाभी का डाक्टरी परीक्षण कराया है। उधर सौरभ ने नामजद आरोपियों के खिलाफ उत्तर पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।