फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bjp leader election

भाजपा : जिलाध्यक्ष के लिए 17-महानगर अध्यक्ष को 40 नेता कतार में

Wed, 20 Nov 2019 11:43 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
bjp leader election
भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान कार्यालय पर एकत्रित भीड - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी के जिला और महानगर अध्यक्ष पद पर चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। भाजपा में दिन भर संगठनात्मक चुनाव के लिए हलचल रही। महानगर अध्यक्ष पद के लिए रिकार्ड 40 नामांकन पत्र और जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिला और महानगर के चुनाव अधिकारी नामांकन की पूरी प्रक्रिया प्रदेश कार्यालय भेजेंगे।
विज्ञापन

हाईवे पर मौढ़ा स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर बुधवार सुबह से ही गहमागहमी रही। जिला और महानगर अध्यक्ष के चुनाव के लिए सुबह से पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो गया। जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी सतेंद्र सिसौदिया और सह चुनाव अधिकारी पंकज पंवार की देखरेख में शुरू हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पद के लिए 17 भाजपा नेताओं ने नामांकन किया है। वर्तमान जिलाध्यक्ष मानवेंद्र लोधी भी दौड़ में शामिल हैं। महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चुनाव अधिकारी डीके शर्मा और सह चुनाव अधिकारी नितिन दिवाकर की देखरेख में हुई। महानगर अध्यक्ष पद के लिए कुल 40 नामांकन दाखिल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर से राजेश अग्रवाल आलोक, निर्मल शर्मा, पंचम सिंह गुर्जर और विष्णु सक्सेना ने प्रदेश परिषद के लिए नामांकन किया। जिला महामंत्री राजीव गुप्ता, शैलेंद्र प्रताप सिंह, आईटी विभाग से अमित गुप्ता, अश्वनी भारद्वाज, डा. लक्ष्मी नारायण यादव, राधेश्याम यादव मौजूद रहे।
पद के लिए प्रांतस्तर पर जोर अजमाइश
स्थानीय स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अध्यक्ष पद के दावेदारों ने संगठन से जुड़े प्रांतीय नेताओं से जोर अजमाइश शुरू कर दी है। महानगर अध्यक्ष पद के लिए चौंकाने वाले 40 नामांकन दाखिल हुए हैं। महानगर का क्षेत्र इस बार बढ़ गया है। फिरोजाबाद के साथ-साथ शिकोहाबाद भी अब महानगर का हिस्सा है। ऐसे में वर्चस्व की जंग महानगर अध्यक्ष पद के लिए अधिक है। वर्तमान महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने नामांकन नहीं किया है। महानगर अध्यक्ष पद की कतार में कई दिग्गज नेता हैं।
जिलाध्यक्ष पद के यह हैं दावेदार
जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वालों में मानवेंद्र प्रताप सिंह (वर्तमान जिलाध्यक्ष), क्षेत्रीय मंत्री उदय प्रताप सिंह, राम कैलाश यादव, अविनाश सिंह भोले, हनुमंत सिंह बघेल, दीपक चौधरी, दीपक राजौरिया, त्रिलोक चंद कुशवाह, राकेश कुमार सिंगह, मुनेंद्र चौहान, केके शर्मा, सुशील पोनिया, सतपाल सिंह राजपूत, महिपाल निषाद, राष्ट्रदीप चौहान, शेर सिंह राजपूत, जयजीव आदि ने नामांकन किया है।

महानगर अध्यक्ष पद के लिए दावेदार
महानगर पद के लिए आनंद अग्रवाल, सुनील गुप्ता, सुनील शर्मा, अवधेश पाठक, प्रकाश भारद्वाज, राम नरेश कटारा,अनिल भारद्वाज, कैलाश ओझा, राकेश शंखवार, उदय प्रताप सिंह, भगवान सिंह झा, पवन दीक्षित, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, संजय कुशवाहा, सतीश यादव, अरविंद पचौरी, योगेश शर्मा, सतीश ददाजू, चेतराम यादव, राहुल बाल्मिक, विनोद पचौरी, मोहम्मद असनत, श्रीनिवास शर्मा, सुरेंद्र राठौर, विपिन गुप्ता, योगेंद्र तोमर, अशोक शर्मा हरी, अजय गुप्ता , लोकेश गुप्ता, अभिनव माहेश्वरी, मुनव्वर खान, भूरी सिंह राठौर, प्रेम कुमार गुप्ता, अंशुल तिवारी, मनीष चौधराना, रूपेश वर्मा, मंजीत यादव, विशाल सक्सेना, छविराम वर्मा, विक्रम सिंह कुशवाह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed