फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP Kisan Morcha demonstration at Tehsil

भाजपा किसान मोर्चा का तहसील पर प्रदर्शन

Sat, 27 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 27 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha demonstration at Tehsil
भाजपा किसान मोर्चा ने शनिवार को तहसील पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर वायदा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान इसका जवाब 2017 में देंगे। उन्होंने पत्रकारों पर हमले को सपा की गुंडगर्दी एवं लोकतंत्र का हनन बताया। अंत में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अमित सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के बृजक्षेत्र महामंत्री डा. सत्यपाल सिंह राजपूत के संयोजकत्व में तहसील के सामने सहकारी बैंक पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी ने कहा कि प्रदेश की जनता सपा शासन में त्राहि-त्राहि कर रही है। वर्तमान सरकार में गुंडाराज है। डा. सत्यपाल सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों को मुआवजा राशि को बांटने में भेदभाव किया जा रहा है। कुछ गांवों के किसानों को चैक दिए गए और  अधिक हानि वालों को फूटी कौड़ी तक नहीं मिली। बिजली की किल्लत से किसान परेशान है। शेर सिंह राजपूत, राजीव गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों एवं किसानों के उत्थान के लिए योजनाओं का संचालन कर रही है और प्रदेश सरकार शोषण कर रही है। अधिवक्ता सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि थानों एवं तहसीलों पर सपा के गुंडों का कब्जा है। धरना को नेम सिंह, राजेश चौहान, गुलाब सिंह, मुनेंद्र चौहान ने संबोधित किया। अंत में एसडीएम अमित सिंह को दस सूत्रीय ज्ञापन दिया। किसानों के साथ भेदभाव रोकने, मुआवजा  दिलाने, रोस्टर ेेके  हिसाब से बिजली आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, पेयजल संकट एवं खाद बीज की किल्लत को दूर करने पत्रकारों पर हमले रोकने, माइनर एवं टेलों में पहुंचाने की मांग की गई। प्रदर्शन की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, संचालन विशेष यादव ने किया। धरने में डा. उम्मेद सिंह राजपूत, जगदीश राजपूत भाटिया, पूरन सिंह लोधी, दयाराम, वेद सिंह, विकास राजपूत, केके शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed