{"_id":"4513398f5816e7ff5dd519d964e7430b","slug":"bjp-district-president-of-the-metropolis-welcome-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिला और महानगर अध्यक्ष का स्वागत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिला और महानगर अध्यक्ष का स्वागत
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 14 Jan 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने जिलाध्यक्ष की कमान पिछड़ा वर्ग के बनवारीलाल वर्मा व महानगर अध्यक्ष पद कन्हैयालाल गुप्ता को सौंपी है। भाजपा नेताओं ने हाईकमान के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी संगठन काफी मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगा। संगठन के पदाधिकारियों एवं पूर्व जिलाध्यक्षों ने इसे पार्टी के लिए मजबूती भरा कदम बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारीलाल का स्वागत गाजीपुर स्थित सेंट आरएल इंटर कालेज में किया। डा. ग्या प्रसाद भारद्वाज, देवेश भारद्वाज, डा.अखिलेश शर्मा, आरडी सिंह, डा. डीआर वर्मा ने भव्य स्वागत किया। वहीं मक्खनपुर चौराहे पर सुघर सिंह प्रधान, आरडी सिंह, डा. सतपाल सिंह ने स्वागत किया। उन्होंने कहा संगठन को मजबूत किया जाएगा। भाजपा महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता का पेमेश्वर गेट पर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। राजेंद्र बोहरे, अश्वनी भारद्वाज, अनिल भारद्वाज, शिव मोहन श्रोत्रिय, चंद्रप्रकाश गुप्ता, सुनील शर्मा, विजेंद्र गुप्ता, महेंद्र बंसल, सुधीर शर्मा, राधेश्याम यादव, संतोष दिवाकर, युवा मोर्चा के यतेंद्र चक पिंकी, नमन बंसल आदि थे।
वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा कि संगठन के चुनाव में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष का निष्पक्ष निर्वाचन हुआ है। भाजपा के केडी जाटव की अध्यक्षता में हुई बैठक में खुशी जाहिर की। वीरेंद्र सुमन, भगवानदास शंखवार, प्रेमचंद्र शंखवार, प्रमोद सैनी, राज बहादुर जाटव, हाकिम सिंह निमोरिया आदि शामिल थे। भाजपा की दबरई पर हुई बैठक में नेत्रपाल सिंह गुर्जर, शिवदयाल सिंह, चंद्रवीर सिंह, डा. मुहम्मद इकबाल सिद्दीकी, अमर सिंह गुर्जर, राजेंद्र सिंह गुर्जर, रमेश राय जगदीश यादव ने खुशी जाहिर की।