फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   BJP candidates were not at the meeting agreed

भाजपा की बैठक में नहीं बनी प्रत्याशियों पर सहमति

Tue, 19 Jan 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 19 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
BJP candidates were not at the meeting agreed
जिला पंचायत चुनाव में प्रत्याशी न लड़ाने की किरकिरी के बाद भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में प्रत्याशी लड़ाने का मन बना लिया है। संगठन ने जिला कार्यकारिणी की बैठक कर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन किया लेकिन कई स्थानों पर आम सहमति नहीं बन सकी। अरांव विकास खंड पर ही महज प्रत्याशी का नाम तय हो सका।
विज्ञापन

 मंगलवार को जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष बनवारी लाल वर्मा की अध्यक्षता में जिला इकाई की बैठक हुई। इसमें सबसे पहले फीरोजाबाद से राजेश कठेरिया के परिवारीजन को प्रत्याशी बनाए जाने पर चर्चा हुई लेकिन अन्य पार्टी में उनकी गतिविधियों के चलते कुछ पदाधिकारियों ने उनके नाम को सिरे से नकार दिया। इसके बाद एक अन्य महिला प्रत्याशी का नाम चर्चा में आया। जिसे पार्टी ने विचाराधीन कर लिया। अराव में पूर्व मंत्री के परिजन का नाम आया जिस पर सभी ने संस्तुति की। शेष सात विकास खंडों में दमदार प्रत्याशी लड़ाने के लिए आवेदन मांगे गए। जिलाध्यक्ष बनवारी लाल ने कहा कि भाजपा नीतियों के साथ ही हर चुनाव में भागीदारी करेगी। संगठन की कोशिश होगी कि प्रत्येक विकास खंड में प्रत्याशी लड़ाया जाए। पूर्व जिलाध्यक्ष नानक चंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम है। धनबल, बाहुबल के साथ सपा जबरन सीटों पर कब्जा कर रही है। बृज क्षेत्र मंत्री अश्वनी भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस उन्हें गिरफतार तक नहीं कर रही। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पचौरी, सुमन प्रकाश मिश्र, सुमन चतुर्वेदी, ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र पाल सिंह, सत्यपाल सिंह राजपूत, जिला प्रवक्ता पवन दीक्षित महेश राजपूत, विद्याराम वर्मा और बृजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed