{"_id":"5ffb41678ebc3e30b80b31f9","slug":"bird-flu-firozabad-news-agr4758457181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म हाउसों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे पशु चिकित्सा विभाग के अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल्ट्री फार्म हाउसों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे पशु चिकित्सा विभाग के अफसर
विज्ञापन
पॉल्ट्री फार्म हाउस का निरीक्षण करते पशु चिकित्सा विभाग की टीम
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। बर्ड फ्लू के दृष्टिगत डीएम के निर्देश पर गठित रैपिड रिस्पांस टीमों ने जिले की सीमा में संचालित पॉल्ट्री फार्म एवं बॉयलर केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ प्रभंजन शुक्ला ने पॉल्ट्री फार्म संचालकों को अन्य राज्यों से मुर्गी के अंडे आदि आयात नहीं करने की सख्त हिदायत दी।
बर्ड फ्लू संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए जिला में पशु चिकित्सा, स्वास्थ्य, पंचायती राज और कृषि विभाग की अफसरों के निर्देशन में रैपिड रिस्पांस टीमों का गठन किया गया है।
सीवीओ डॉ. प्रभंजन शुक्ला के निर्देशन में टीमों ने रविवार को शिकोहाबाद, सिरसागंज एवं हाथवंत क्षेत्र में संचालित पोल्ट्री फॉर्मों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीवीओ ने सभी फार्म संचालकों व बॉयलर केंद्र प्रभारियों को बेहद सतर्कता के साथ नियमित सफाई कराने एवं केयर टेकर के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को फार्म हाउस के अंदर प्रवेश नहीं देने की हिदायत दी।
विज्ञापन
सीवीओ के अनुसार जिले में संचालित 12 बॉयलर केंद्र और दो पॉल्ट्री फार्म संचालकों को किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति अथवा लक्षण प्रकट होने पर तत्काल विभागीय अधिकारियों को सूचना देने की चेतावनी दी गई है।