फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bio medical wastege,medical college wastege,firozabad medical college wastege,medical wastege plant,medical wastege,medical wastege infection

कोविड अस्पतालों से मांगी बायो मेडिकल वेस्टेज निस्तारण की कार्ययोजना

Tue, 11 May 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
bio medical wastege,medical college wastege,firozabad medical college wastege,medical wastege plant,medical wastege,medical wastege infection
फिरोजाबाद। जिले में कोविड संक्रमितों का उपचार कर रहे सरकारी और निजी क्षेत्र के अस्पतालों को बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण की जानकारी क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को देनी होगी। इस आशय का पत्र पीसीबी ने सीएमओ और संबंधित चिकित्सालयों को जारी किया है। सभी से एक सप्ताह के भीतर कार्ययोजना प्रस्तुत के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में कोविड संक्रमितों के उपचार के लिए तीन सरकारी और तीन निजी अस्पतालों को संक्रमितों के उपचार के लिए अधिकृत किया गया है। इन सभी अस्पतालों को कोविड संक्रमितों के उपचार के दौरान निकलने वाले बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण की जानकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को देनी होगी। एनजीटी एवं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देश पर कई जिलों को इस आशय से जुड़ी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

कोविड बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के पुख्ता इंतजाम नहीं होने पर फिरोजाबाद समेत अन्य जिलों को हिदायत दी गई है। केंद्रीय बोर्ड के निर्देशों के बाद क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. मनोज कुमार ने सीएमओ और कोविड हॉस्पिटल संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को बायो मेडिकल वेस्ट निस्तारण से जुड़े उपायों की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed