{"_id":"5e1f555e8ebc3e4b455fad0e","slug":"bimari-firozabad-news-agr424964118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर संचारी बीमारियों की आज से स्क्रीनिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर संचारी बीमारियों की आज से स्क्रीनिंग शुरू
विज्ञापन
फिरोजाबाद। ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, डायबिटीज और उच्च रक्तचाप जैसी चार बीमारियों पर काबू करने के उद्देश्य से आज से 15 फरवरी तक गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग होगी।
जिला कम्यूनिटी प्रोसेस प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि गैर संचारी रोगों में ओरल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, उच्च रक्तचाप और डायबिटीज शामिल हैं। गैर संचारी रोगों से मृत्यु भी ज्यादा हो रही हैं। स्क्रीनिंग में दैनिक दिनचर्या और खानपान के आधार पर आशाएं पूरे परिवार का फोल्डर बनाएंगी। जिसमें शून्य से लेकर 60 साल तक के सदस्यों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
30 साल से ऊपर के सदस्यों का फार्म भरा जाएगा। कैंपों पर कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर बीमारियों के लक्षण मिलने पर मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर करेेंगे। रेफर किए गए मरीजों का ब्योरा ऑनलाइन करने के लिए आशाओं को टैबलेट और डाक्टरों को लैपटॉप दिए जाएंगे। अभियान के दौरान प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक को भेजी जाएगी।