फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike riding robbers looted cash and mobile from bangle trader on the highway

Firozabad News: हाईवे पर बाइक सवार लुटेरों ने चूड़ी व्यापारी से लूटी नकदी व माेबाइल

Sat, 06 Jul 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 06 Jul 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bike riding robbers looted cash and mobile from bangle trader on the highway
टूंडला। हाईवे पर बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को फिरोजाबाद से चूड़ी लेने जा रहे ऑटो सवार व्यापारी से बदमाश तमंचे के बल पर 42 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिए। इसके साथ ही व्यापारी से पिटाई भी की। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



आगरा के थाना ताजगंज अंतर्गत तांगा स्टैंड निवासी असद चूड़ी का व्यवसाय करता है। वह शुक्रवार शाम चार बजे फिरोजाबाद चूड़ी लेने जा रहा था। एत्मादपुर पर कोई कार्य होने पर बस से उतर गया था। उसके बाद वह फिरोजाबाद जाने के लिए एक ऑटो में सवार हो गया था। ऑटो जैसे ही आगरा रोड स्थित एफएच मेडिकल कॉलेज के सामने पहुंचा, तभी पीछे से एक बाइक पर आए तीन बदमाशों ने ऑटो को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके साथ ही बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उसे जबरन ऑटो से उतारकर अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

उसके बाद बदमाश उसे करीब 200 मीटर दूर एक सड़क पर ले गए। जहां तमंचा दिखाते हुए उसके साथ पिटाई की तथा जेब में रखे 42 हजार रुपये, माेबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित असद ने अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी अनुज कुमार का कहना है कि लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। कुछ लोगाें को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed