{"_id":"636e942fe25106494c4cfbef","slug":"bike-riding-miscreants-looted-gold-and-silver-jewellery-case-filed-firozabad-news-agr553106165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने सोने चांदी के आभूषण लूटे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने सोने चांदी के आभूषण लूटे, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। औरैया के व्यापारी के साथ पिटाई कर बदमाश चांदी की पायल और सोने की चेन के साथ नकदी लूट ले गए। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित की पिटाई भी की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
औरैया जनपद के थाना विधूना क्षेत्र के मोहल्ला लोहामंडी निवासी दीपक वर्मा ने बताया कि वह अपने साथी सोनी शाक्य के साथ नौ नवंबर को बाइक से आगरा से औरैया जा रहा था। उसने दुकान के लिए आगरा से बीस जोड़ी चांदी की पायल खरीदी थी। शिवा होटल के पास बाइक रोकी थी। तभी एक बाइक पर तीन बदमाश वहां आए। उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इस बीच बदमाश उसका बैग लूटकर ले गए। जिसमें 20 जोड़ी पायल, सोने की चेन और करीब 35 सौ रुपये की नकदी थी। शोरगुल किए जाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित की तहरीर पर उत्तर थाना पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।