फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bike rider injured in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार घायल

Sun, 28 Jun 2015 07:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 28 Jun 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
bike rider injured in a road accident
 एटा रोड पर गढ़ी उत्तम के निकट रविवार सुबह असंतुलित कार ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक से टकराने के बाद कार हाईटेंशन लाइन के विद्युत खंभे से टकरा गई। कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। वहीं विद्युत खंबा टूटकर सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही घटना के दौरान सड़क पर अन्य वाहन नहीं थे अन्यथा गंभीर हादसा होता। घटना के बाद कार छोड़ महिला सहित अन्य लोग भाग गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन

थाना नारखी के गांव नगला सिकंदर निवासी ओमप्रकाश उर्फ भोला (30) पुत्र रामदास रविवार सुबह 9.30 बजे करीब रिजावली चौराहे से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। गांव उत्तमगढ़ी के निकट टूंडला की ओर से जा रही कार ने स्पीडब्रेकर से छलांग लगाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया।  दुर्घटना में ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक से टकराने के बाद कार हाईटेंशन लाइन के विद्युत खंभे से टकरा गई। इससे खंभा टूटकर गिर पड़ा। घटना को देख कार सवार लोग घबरा गए और कार को मौके पर ही छोड़ पीछे चल रही अन्य कार में सवार होकर भाग गये। मौके पर पहुंचे लोगों ने गंभीर घायल ओमप्रकाश को आगरा अस्पताल भिजवाया। साथ ही हाइवे पर जाम लगाते हुए हाईटेंशन विद्युत लाइन को कटवाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाते हुए विद्युत विभाग को मामले से अवगत कराया और टूटे खंभे को बदलवाने का काम शुरू कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार को महिला चला रही थी। घटना के बाद वह बुरी तरह घबराई हुई थी। गनीमत रही हाईटेंशन तारों के सड़क पर गिरने के दौरान अन्य वाहन नहीं थे, अन्यथा गंभीर हादसा होता। वहीं अस्पताल में घायल ओमप्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


फोटो-टूंडला-एटामार्ग पर दुर्घटना के बाद टूटे खंबे को हटाने की जद्दोजहत करते विद्युतकर्मी व अन्य-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed