फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike lost control and collided with a tree, young man died

Firozabad News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Sat, 24 May 2025 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 24 May 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bike lost control and collided with a tree, young man died
सांकेतिक
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी क्षेत्र में अपने बहनोई की देहांत के बाद चालीसवें (तेरहवीं) की दावत खाकर वापस लौट रहे युवक की बाइक रात के अंधेरे में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसके चलते उसकी मौके पर मौत हो गई। रात भर उसका शव खाई में पड़ा रहा। शनिवार सुबह घटना की जानकारी हुई। तब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जाटऊ निवासी जहीर खान (42) शुक्रवार शाम गांव गांगनी में अपने बहनोई हफीज खान 40 दिन पहले खत्म हो गए थे। जिनका चालीसवां कर घर वापस लौट रहा था। सलेमपुर तिराहा पर रोड से नीचे खंदी में मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई। रात भर पड़े रहने के कारण मौके पर मौत हो गई। शनिवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मौके पर पहुंचे परिजन ने पुलिस को बताया कि वह बहनोई के चालीसवें में शामिल होने के लिए गए थे और उसके बाद रात भर घर नहीं आए। उन्होंने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। व्यक्ति की मौत के बाद उनकी पत्नी फरजाना 14 वर्षीय बेटी आफरीन, 8 वर्षीय बेटे अफजल और बारिश का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बाल कटिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed