फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bike collided with tractor parked on roadside young man died on spot

UP: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की माैके पर ही माैत, साथी गंभीर घायल

Thu, 29 May 2025 08:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 29 May 2025 08:05 PM IST
सार

युवक अपने दोस्त की बहन के शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
 

विज्ञापन
Bike collided with tractor parked on roadside young man died on spot
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में इटावा रोड पर बुधवार रात को बाइक सवार सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गए। हादसे में फिरोजाबाद निवासी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक युवक अपने दोस्त की बहन के शादी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


जनपद फिरोजाबाद के थाना अरांव क्षेत्र के गांव पिड़सरा निवासी 23 वर्षीय यतेंद्र कुमार बुधवार को दोस्त अंकित यादव निवासी गांव नगला ठकुरी बेवर की बहन के शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया था। उसके साथ भूमिराज निवासी नगला मंगली थाना घिरोर भी था।
विज्ञापन


देर रात को यतेंद्र इटावा रोड स्थित गेस्ट हाउस से नगला ठकुरी जा रहा था। तभी बाइक नगला केहरी के सामने इटावा रोड पर सड़क पर खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। हादसे में यतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस यतेंद्र व साथी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने यतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत में नौकरी करता था यतेंद्र
थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए सड़क हादसे में मृतक यतेंद्र पानीपत में नौकरी करता था। नगला ठकुरी निवासी अंकित से उसकी गहरी दोस्ती थी। एक सप्ताह पहले ही वह शादी का कामकाज संभालने के लिए गांव नगला ठकुरी दोस्त के घर आ गया था। रात को गेस्ट हाउस में किसी सामान की आवश्यकता पड़ने पर वह गांव नगला ठकुरी लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। मृतक के परिजन ने बताया कि यतेंद्र बेहद मेहनती होने के साथ ही परिवार का ख्याल रखने वाला था। वह तीन भाइयों में बड़ा था। उसके पिता की मृत्यु हो चुकी थी। यतेंद्र की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed