फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   bijli team per hamla

भीकनपुर-सदासुख में विद्युत टीम पर हमले की कोशिश की

Tue, 04 Feb 2020 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
bijli team per hamla
नारखी (फिरोजाबाद)। थाना नारखी के गांव भीकनपुर-सदासुख में बकाया होने पर विद्युत विभाग की टीम ने कनेक्शन काटा तो ग्रामीण हमला करने पर उतारू हो गए। मामला बिगड़ता देखकर टीम लौट आई। मामले में अवर अभियंता ने थाना नारखी में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम भीकनपुर-सदासुख में अवर अभियंता बबलू गौतम के निर्देशन में टीम आसान किस्त योजना का कैंप गांव भीकनपुर-सदासुख में लगाने गई थी। इस दौरान बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे जा रहे थे। दोपहर को विद्युत विभाग की टीम ने गांव के धर्मवीर के घर पहुंचकर 17 हजार रुपये बिल बकाया होने की बात बताते हुए विद्युत कनेक्शन काटा तो धर्मवीर के परिजन गाली-गलौज करने लगे। विद्युत विभाग की टीम पर हमला करने के लिए पत्थर भी उठा लिए। मामला बिगड़ता देखकर टीम बिना कैंप लगाए लौट आई। आरोपी के खिलाफ विद्युत विभाग की टीम द्वारा थाना नारखी में तहरीर दी गई है। अवर अभियंता बबलू गौतम ने कहा कि आरोपी के घर पर 17 हजार रुपये बकाया था। कनेक्शन काटा तो लोग मारपीट करने पर आमादा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed