{"_id":"5f19b7aa8ebc3ea08b5c0dd9","slug":"bijli-firozabad-news-agr451720399","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 गांवों में 11 घंटे तक बंद रही विद्युत आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
120 गांवों में 11 घंटे तक बंद रही विद्युत आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। 400 केवीए की विद्युत लाइन पर टावर लगाने का कार्य चल रहा है। इसलिए पचोखरा और रजावली फीडर पर विद्युत आपूर्ति को बंद किया गया। 120 गांवों में 11 घंटे तक विद्युत सप्लाई बंद रही। गर्मी से लोग बुरी तरह बेहाल हो गए। वहीं, पेयजल संकट के साथ ही अन्य कामकाज भी प्रभावित रहे। रात में विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। जनपद में 400 केवीए विद्युत लाइन के टावर लगाए जा रहे हैं और विद्युत लाइन को भी जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
इसलिए सुबह नौ बजे से शट्डाउन लिया गया। रात में करीब आठ बजे के बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। वहीं ठीकाठीक दोपहरी में विद्युत आपूर्ति न आने से लोग परेशान रहे। लोगों का बिना बिजली के बुरा हाल हो गया। लघु उद्योग भी बिना बिजली के प्रभावित रहे। लोगों के पास बिजली संकट भी बुरी तरह गहराया। बमुश्किल लोगों ने दिन गुजारा। लोगों के मोबाइल भी बंद हो गए। घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए। जेई अनुज भारद्वाज ने बताया कि करीब 120 गावों की बिजली बंद रही। रात में करीब आठ बजे शट्डाउन वापस लिया गया।