{"_id":"5f26e7f68ebc3e9fea1d888d","slug":"bhujaria-mela-no-police-alart-firozabad-firozabad-news-agr453213927","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज नहीं लगेंगे भुजरिया मेला, करबला पर तैनात रहेगी फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज नहीं लगेंगे भुजरिया मेला, करबला पर तैनात रहेगी फोर्स
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन पर शहर के प्रमुख चौराहों के साथ ही हाईवे पर पुलिस बल तैनात रहेगा। करबला चौराहे पर पुलिस बल को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। इस बार भुजरिया मेले का आयोजन भी नहीं होगा। इस कारण संबंधित आयोजन स्थल पर भी पुलिस बल को तैनात किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन की ओर से कोरोना संक्रमण के चलते रक्षाबंधन पर भी सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया है। करबला सरोवर को लेकर पिछले लंबे अर्से से चले आ रहे विवाद के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वहीं रक्षाबंधन पर सुभाष तिराहे के साथ गांधी पार्क, सिनेमा चौराहा, नगला बरी, जाटवपुरी नैनी ग्लास एवं रसूलपुर थाने के साथ आसफाबाद चौराहे पर भी पुलिस की टीमें सक्रिय रहेंगी।
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने सभी डायल 112 टीमों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि चौराहों पर फोर्स की तैनाती के दौरान चेकिंग की जाए। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह, थाना पुलिस सक्रिय रहेगी। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते इस बार सुहागनगर, रामलीला ग्राउंड के साथ हुंडावाला बाग क्षेत्र में आयोजित होने वाले भुजरिया मेलों का आयोजन भी नहीं किया जाएगा। सभी मेला स्थलों पर भी पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।