फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bhubaneswar Rajdhani Express left from crashing

दुुर्घटनाग्रस्त होने से बची भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस

Wed, 09 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 09 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
कानपुर रेलखंड पर मक्खनपुर के निकट भुवनेश्वर राजधानी दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। फाटक पार करते समय रेल लाइन पर टेंपो फंसने की जानकारी गेट मैन ने समय रहते दे दी अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। इसके चलते राजधानी एक्सप्रेस करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने टेंपो को अपने कब्जे में लेकर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन

22823 भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस दौड़ रही थी। तभी मक्खनपुर रेलवे फाटक संख्या 65 पर एक टेेंपो आकर रेलवे लाइन में फंस गया। तभी राजधानी एक्सप्रेस के आने की सूचना पर गेट मैन ने रेल फाटक बंद कर दिया लेकिन फाटक के बीचोंबीच टेंपो को फंसा देखकर उसके होश उड़ गये। उसने तत्काल घटना की जानकारी एएसएम को देते हुए ट्रेन को रुकवाया। ट्रेन के मक्खनपुर आने से पूर्व ही रेड सिग्नल कर दिया गया और राजधानी एक्सप्रेस रेल फाटक से पूर्व आकर ठहर गई। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गया। करीब बीस मिनट बाद रेलवे लाइन में फंसे टेंपो को हटाकर मार्ग साफ किया गया। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस को निकाला गया। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी फीरोजाबाद राजीव वर्मा ने बताया कि टेंपो को सुरक्षा बल ने अपने कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग गया है। चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed