फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bhopal Sahara Shikohabad four wicket win

भोपाल सहारा ने शिकोहाबाद को चार विकेट से हराया

Thu, 10 Dec 2015 07:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 10 Dec 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
Bhopal Sahara Shikohabad four wicket win
 रेलवे के स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित हरीशंकर दीक्षित मेमोरियल अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट के  लीग मैच में भोपाल सहारा  इलेविन ने शिकोहाबाद इलेविन की टीम को चार विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच सहारा इलेविन के खिलाड़ी सौरभ को प्रदान किया गया। इससे पहले अतिथि ने खिलाडियाों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन

 शिकोहाबाद इलेविन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शिकोहाबद के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के खेल में सभी विकेट खोकर 95 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से बल्लेबाज अभिषेक ने 11, अंकित ने 17 और अमन यादव ने 12 रनों  का योगदान दिया। भोपाल सहारा के गेंदबाज पीके ने तीन विकेट, शिवराम दीक्षित ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारा इलेविन की टीम ने शुरूआत में सलामी बल्लेबाज सौरभ ने रनों की बरसात कर दी। भोपाल की टीम ने ने 16.4 ओवर के खेल में छह विकेट खोकर 98 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। भोपाल सहारा के बल्लेबाज सौरभ ने 50 रन और रौनक ने 10 रन बनाए। शिकोहाबाद के बल्लेबाज  लकी व अमन ने दो-दो विकेट लिए।  भोपाल  सहारा के बल्लेबाज सौरभ को 36 गेंदों में 50 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। अंपायरिंग देवेंद्र और संजय मेवाती ने और थर्ड  अंपायरिंग अमित दीक्षित ने की। स्कोरर अरविंद, कमेंट्री नौशाद, संजीव  दीक्षित ने की। आयोजक देवेंद्र दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार को पंकज ग्लास और अलीगढ़ की जादौन राइडर के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed