फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bhola was planning to kill his enemy.

Firozabad News: अपने दुश्मन की हत्या करने की फिराक में था भोला

Mon, 09 Oct 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 09 Oct 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Bhola was planning to kill his enemy.
शिकोहाबाद। 15 साल बाद जेल से जमानत पर छूटकर आया हत्यारोपी रामनरेश उर्फ भोला एक बार फिर किसी हत्याकांड को अंजाम देने की फिराक में था। उसे पुलिस टीम ने बिदरखा गांव में छापामार कार्रवाई करते हुए उसके साथियों के साथ जुआ खेलते हुए दबोच लिया है। उसके पास से पुलिस ने बड़ी मात्रा में तमंचा-कारतूस एवं नकदी बरामद की है। पुलिस ने सभी बदमाशों को जेल भेज दिया है। जबकि एक बदमाश फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मदमाह तेल गली निवासी रामनरेश उर्फ भोला (54) पिछले 15 वर्षों से हत्या के आरोप में जेल में बंद था। वह अभी हाल ही में जमानत पर जेल से छूटा था। इसको शिकोहाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जुआ खेलते हुए उसके साथियों रवि शर्मा निवासी माडई थाना शिकोहाबाद, दिनेश तथा सुनील निवासी विदरखा थाना शिकोहाबाद के साथ गांव विदरखा में देसी शराब के ठेके के पीछे जुआ खेलते हुए दबोच लिया। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से अभियुक्तों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने उक्त चारों बदमाशों को दबोच लिया, लेकिन एक अभियुक्त सोनू उर्फ टोपी उर्फ सौरभ निवासी धोबी गली कटरा बाजार थाना शिकोहाबाद फरार हो गया। जिसके खिलाफ कुल 17 मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने मौके से एक पिस्टल, दो तमंचे, कुल 25 कारतूस, दो बाइकें एवं 21500 रुपये की नकदी तथा ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन







रामनरेश चार लोगों की कर चुका है हत्या

शिकोहाबाद। रामनरेश ने एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह को बताया कि वह 15 साल बाद जेल से जमानत पर छूटा था। वह शिकोहाबाद में अपने दुश्मन की हत्या करने की योजना में था। अब तक उसने चार हत्याएं की हैं। पुलिस ने उसको जेल भेजा है।







जुआ खेलते हुए हिस्ट्रीशीटर समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक फरार चल रहा है। इनमें से एक जमानत पर जेल से बाहर आया है। वह शिकोहाबाद में अपने दुश्मन की हत्या करने के फिराक में था। इससे पूर्व ही उसे व उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।



रणविजय सिंह, एसपी ग्रामीण, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed