फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Bharat Mata's cheers echoed in scientist Dharmendra's village

Firozabad News: वैज्ञानिक धर्मेंद्र के गांव में गूंजे भारत माता के जयकारे

Thu, 24 Aug 2023 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 24 Aug 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bharat Mata's cheers echoed in scientist Dharmendra's village
टूंडला। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव के परिजन व गांव वाले झूम उठे। लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। मिठाई बांटकर एक-दूसरे के साथ खुशी का इजहार किया। वैज्ञानिक धर्मेंद्र इसरो (भारतीय अनुसंधान संस्था) की निगरानी टीम में शामिल हैं। 14 जुलाई को दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 की लांचिंग हरिकोटा से हुई थी। इसकी निगरानी बंगलूरू से की जा रही है। इस अभियान में टूंडला के थाना नगला सिंघी अंतर्गत गांव टीकरी निवासी धर्मेंद्र यादव भी शामिल हैं। परिजन के अनुसार वह इस अभियान में प्रोजेक्ट वैज्ञानिक की भूमिका निभा रहे हैं। चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखने के लिए समूचा गांव एकत्रित था। हाथों में तिरंगा लिए लोग भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। कुछ युवा वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव के भी जयकारे लगा रहे थे। जैसे ही छह बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा पर, वैसे ही पूरा गांव भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


इसरो वैज्ञानिक धर्मेंद्र यादव के पिता शंभूदयाल यादव बेहद भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि चार साल पहले चंद्रयान-2 में भी उनका वैज्ञानिक बेटा शामिल था। उसमें सफलता नहीं मिल पाई थी। तब से उन्हें इस पल का इंतजार था। भारत की इस सफलता में बेटे के योगदान पर उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के लिए यूं तो समूचा देश पूजा पाठ कर रहा था, लेकिन वे व उनका परिवार भी भगवान से सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा था। चंद्रयान-3 की लैंडिंग होना हमारे देश के लिए हमारे गांव के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed